पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार करेगी सेवा पखवाड़े की शुरुआत

नई दिल्ली । दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद काबिज हुई बीजेपी सरकार इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पहले ही 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक दिल्ली में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का ऐलान कर चुकी हैं. अब 17 सितंबर को जब नरेंद्र मोदी के 75 साल पूरे होने वाले हैं, इस अवसर पर दिल्ली सरकार त्यागराज स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है।
दिल्ली सरकार द्वारा त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया है. उनके हाथों पीएम के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ करने की तैयारी है. दिल्ली सरकार इस मौके पर 24 क्विक रिस्पांस व्हीकल (फत्ट) भी लॉन्च करेगी. ये वाहन आग, दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी या आपदा जैसी स्थितियों में तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए तैनात किए जाएंगे. इन्हें उन इलाकों में रखा जाएगा, जहां खतरे की संभावना अधिक रहती है।
दिल्ली में नई सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने सचिवालय के बाहर क्विक रिस्पांस व्हीकल का जायजा भी लिया था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि योजनाओं को वास्तविक रूप से लागू कर जनता तक उनका लाभ आम जनता को दिया जाएगा।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने पीएम के जन्मदिन के अवसर पर शुरू सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर कहाय श्श्इस अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा. दिल्ली सरकार इस उपलक्ष्य में 101 आरोग्य मंदिर, 150 डायलिसिस यूनिट, पांच अस्पतालों में नए ब्लॉक, और एक ओल्ड ऐज होम की शुरुआत करेगी. सेवा पखवाड़े को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार बैठकें कर रही है और योजनाओं की समीक्षा कर रही हैं।
गुरुवार को भी सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 17 सितंबर को शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर बैठक की. उक्त दिन दिल्ली के अलग-अलग ईलाकों में पांच बड़े अस्पतालों में नए ब्लॉक का शुभारंभ, इनमें करीब 1300 नए बेड उपलब्ध होंगे. बताया गया है कि गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल में मैटरनल चाइल्ड केयर और ओपीडी ब्लॉक, संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में मैटरनल चाइल्ड केयर और ओपीडी ब्लॉक आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल में मैटरनल चाइल्ड और ओपीडी ब्लॉक, दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मैटरनल चाइल्ड और ओपीडी ब्लॉक, भगवान महावीर हॉस्पिटल में न्यू हॉस्पिटल ब्लॉक और चाइल्ड केयर ब्लॉक शुरू होगा।
सेवा पखवाड़े में यमुनापार ईलाके में साफ-सफाई पर जोररू दिल्ली के यमुना पार इलाके जिसके अंतर्गत दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं, यहां सेवा पखवाड़े के दौरान साफ-सफाई पर अधिक जोड़ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर समीक्षा बैठक में पंकज सिंह को पूर्वी दिल्ली के प्रभारी मंत्री बनाया गया है. इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रभारी मंत्री कपिल मिश्रा को बनाया गया था. दिल्ली सरकार के यह दोनों मंत्री क्षेत्र में सांसद, विधायकों और पार्षदों से आपसी समन्वय से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *