इंदौर कांड पर कांग्रेस की जांच कमेटी, विवादास्पद टिप्पणी पर कैलाश विजयवर्गीय से मांगा इस्तीफा

भोपाल । इंदौर में दूषित पानी से 8 मौतों के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जयवर्द्धन सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा ष्यह कमेटी 5 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद कांग्रेस आगामी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस ने इस घटना पर गालीबाज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की है. साथ ही पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विजयवर्गीय का रिएक्शन शर्मसार करने वाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा ष्मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रिएक्शन इंदौर को शर्मसार करने वाला है. जहरीले कफ सीरफ से 25 बच्चों की मौत हुई, लेकिन किसी पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. अब जब इस घटना के बाद मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचे और उनसे दूषित पानी से मौतों के मामले में कार्रवाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव जांच करके कार्रवाई करेंगे।
गालीबाज हो रहे बीजेपी के नेता
जीतू पटवारी ने कहा ष्क्या 13 मौतों के बाद भी जांच की जरूरत है. मुख्यमंत्री और मंत्री का व्यवहार यह संदेश देता है कि हमें इन मौतों का गिला-शिकवा नहीं है. मंत्री विजयवर्गीय ने जिस तरह पत्रकार को धमकाया और गाली दी, सत्ता का अहंकार रावण से बड़ा हो गया है. बीजेपी के निचले कार्यकर्ता से लेकर ऊपर तक का नेता इससे लबरेज है. गालीबाज मंत्री इसकी बानगी है.ष्
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा ष्जिन अधिकारियों की वजह से इंदौर में लोगों की मौतें हुई हैं, उन्हें मुख्यमंत्री कम से कम पद से हटाएं. उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए. आखिर इस मामले में महापौर की कोई ड्यूटी बनती है कि नहीं, जो अधिकारी कर्मचारी निरीक्षण पर जाते हैं, उनकी जिम्मेदारी क्यों नहीं बनती?
जीतू पटवारी ने कहा ष्इस घटना के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए देंगे. मुख्यमंत्री ने 2 लाख रुपए का चेक दिया. सरकार को मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवना देना चाहिए. इलाज को लेकर परिजन परेशान हैं. अधिकारियों को भेजकर इलाज तरीके से कराया जाए. इंदौर के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *