ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने के लिये एवं विधायक प्रीमीयर क्रिकेट लीग 2026 की तैयारियों को लेकर न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की अध्यक्षता में मुख्य आयोजन समिति की बैठक हुई। बाबा साहब की जयंती पर 14 अप्रैल को अम्बेडकर पार्क फूलबाग में प्रातः 9 बजे से प्रसादी का वितरण हर वर्ष की तरह किया जायेगा।
बैठक में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 16 स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थिापित है, वहां पर सम्मान, समता भोज का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 18 में अम्बेडकर पार्क दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 19 में जडेरूआ पिन्टू पार्क, वार्ड क्रमांक 21 में कबीर आश्रम विवेक नगर आसमानी माता मंदिर के सामने मेला के पास, अजाक्स कार्यालय में रेसकोर्स रोड, वार्ड क्रमांक 22 में सुजाता बुद्ध विहार मरघट के सामने सुरेश नगर के पास थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में सरकारी मल्टी, सुरेश नगर थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में चमडा कारखाना कबीर कॉलोनी के पास मुरार, वार्ड क्रमांक 23 में सखवार धर्मशाला गल्ला कोठार थाठीपुर, अजाक्स कार्यालय में थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 24 में डूडी की बगिया बुद्ध विहार सुरेश नगर, थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 28 में आनन्द नगर बजरिया थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 26 में तिकोनिया बगिया मुरार, वार्ड क्रमांक 60 में अम्बेडकर पार्क हुरावली, वार्ड क्रमांक 56 में सखी बाबा आश्रम देवनगर नाकाचन्द्रवदनी एवं वार्ड क्रमांक 57 मंे अम्बेडकर भवन बीजासेन मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड क्रमांक 58 में पी.एम.एस हॉस्टल हरिशंकरपुरम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं समता भोज का आयोजन किया जायेगा।
विधायक डॉ. सिकरवार ने विधायक प्रीमीयर क्रिकेट लीग 2026 को लेकर कहा कि आयोजन को पिछले वर्षों से और अच्छा करना है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा इस आयोजन में जुडे़ं और लक्ष्य से अधिक वार्डों से टीमें आये, जिसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करना होगी। बैठक में न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पार्षद केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, प्रमोद खरे, सह सचिव नरेन्द्र राजावत, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, न्यासी महेश कुशवाह, सुधीर मण्डेलिया, राहुल गुर्जर, लवकेश चौधरी, संजय धाकड (पापड़ी), न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार मौजूद रहे।
विधायक प्रीमीयर क्रिकेट लीग एवं बाबा साहब की जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
