Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आशीष अग्रवाल की माताजी स्व.श्रीमती उषा अग्रवाल के तृतीय पुण्यस्मरण पर अनाथाश्रमों, वृद्धाश्रमों में भोजन प्रसादी वितरण - Nand Kesari || Top News || Latest News

आशीष अग्रवाल की माताजी स्व.श्रीमती उषा अग्रवाल के तृतीय पुण्यस्मरण पर अनाथाश्रमों, वृद्धाश्रमों में भोजन प्रसादी वितरण

आशीष अग्रवाल ने कहा,माताजी का जीवन सादगी, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का प्रेरक आदर्श
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती उषा भानूप्रकाश अग्रवाल जी के तृतीय पुण्यस्मरण दिवस के अवसर पर शहर में विविध सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार व आत्मीयजन शहर के विभिन्न अनाथाश्रमों, वृद्धाश्रमों, अस्पतालों एवं अन्य सेवा स्थलों पर पहुंचे, वहां भोजन प्रसादी एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों के बीच समय व्यतीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। मानव सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि मानते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सेवा कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत जिला अस्पताल, मुरार में प्रसादी वितरण किया गया। इसके पश्चात स्वर्ग सदन में प्रभुजनों को भोजन कराया गया एवं वहां की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पोर्टेबल माइक एवं स्पीकर सिस्टम भेंट किया गया। नारायण वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिस्ठान एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गईं। मर्सी होम, डोंगरपुर एवं आत्म ज्योति अंधाश्रम, कालपी ब्रिज मुरार में आवश्यक सामान एवं चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया गया। पूज्य माताजी की स्मृति में पौधरोपण एवं फलों का वितरण किया गया, जिससे सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि उनकी पूज्य माताजी का संपूर्ण जीवन सादगी, करुणा, त्याग और निःस्वार्थ सेवा का प्रेरणास्पद उदाहरण रहा। उन्होंने सदैव यह शिक्षा दी कि सच्चा धर्म कर्म में है और वास्तविक पुण्य दूसरों के जीवन में सुख, सम्मान और सहारा देने में निहित है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी साधना और ईश्वर की सच्ची उपासना है। उन्होंने कहा कि माताजी के दिए संस्कार और मूल्य आज भी परिवार को सेवा, संवेदना और सत्कर्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *