Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026ः वार्ड क्रमांक 28, 29, 45, 58 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026ः वार्ड क्रमांक 28, 29, 45, 58 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी कॉलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3ः30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45ध्बी एवं टीम 45/एल के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4ः30 बजे वार्ड 28 की टीम 28/डी एवं टीम 28/जी के मध्य, तीसरा मैच सायं 5ः30 बजे वार्ड 29 की टीम 29/ए एवं टीम 29/आई के मध्य, चौथा मैच सायं 6ः30 बजे वार्ड 60 की टीम 60/सी एवं टीम 60/क्यू के मध्य, पांचवा मैच सायं 7ः30 से वार्ड 58 की टीम 58/ए एवं टीम 58/ई के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच वार्ड 45 की टीम 45/एन एवं टीम 45/पी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न मैचों में अतिथियों के रूप में डॉ. विनीत चतुर्वेदी (बाल चिकित्सक), अग्रवाल नव युवक संघ के अध्यक्ष सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष दिलीप तपा, महामंत्री घनश्याम कंथरिया, पार्षद प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह यादव, पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’ एवं पार्षद प्रत्याशी मनीष अग्रवाल मौजूद रहे। एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/बी एवं टीम 45/एल के मध्य खेला गया। टीम 45/बी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। जिस पर टीम 45/एल ने 8 ओवर में 72 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 45/बी ने 6 ओवर में 75 रन बनाये और 9 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच 39 रन बनाने पर विशाल को मिला।दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/डी एवं टीम 28ध्जी के मध्य खेला गया। टीम 28/डी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। टीम 28/जी ने 8 ओवर में 81 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 28/डी ने 8 ओवर में 62 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच 37 रन बनाने पर रवि को मिला।तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 29 की टीम 29/ए एवं टीम 29ध्आई के मध्य खेला गया। टीम 29/ए ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। टीम 29ध्आई ने बेटिंग करते हुये 8 ओवर में 101 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 29/ए ने 8 ओवर में 70 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच राहुल को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *