Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी की बदौलत राजस्थान की टॉप-4 में शानदार एंट्री - Nand Kesari || Top News || Latest News

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी की बदौलत राजस्थान की टॉप-4 में शानदार एंट्री

जयपुर । राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक शानदार चेज करते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रखे गए 221 रनों के लक्ष्य को पांच गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। जयपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मैच में, ओपनर वैभव सूर्यवंशी के 93 रनों और ध्रुव जुरेल की संयमित लेकिन विस्फोटक 53 रनों की नाबाद पारी ने आरआर की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस शानदार जीत के साथ ही रॉजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जिससे प्लेऑफ की दौड़ में उनकी उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं. 221 रनों का पीछा करते हुए आरआर ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. इसके बाद सूर्यवंशी ने एक और तेज-तर्रार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के शामिल थे।
जुरेल ने भी इस चेज में अहम भूमिका निभाई और 38 गेंद में 53 रन बनाकर नबादा रहे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए. लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान और आकाश महाराज को एक-एक विकेट मिला.इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने मिशेल मार्श के 96, जोश इंग्लिस को 60 और कप्तान ऋषभ पंत के 35 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन उस लक्ष्य को उनके गेंदबाज डिफेंड नहीं कर सके, जिसकी वजह उन्हें इस सीजन 9वीं हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *