Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
असम के जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद - Nand Kesari || Top News || Latest News

असम के जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

इंडियन एयर फोर्स का था एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
जोरहाट। इंडियन एयर फोर्स का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में वायु सेना के पांच जवान शहीद हो गए. भारतीय वायु सेना के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब एएन-32 जोरहाट एयरक्राफ्ट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. को-पायलट बच गये हैं और उनका इलाज चल रहा है. क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने बताया, इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया, एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है जो एयरबेस पर लैंड करते समय क्रैश हो गया.
घटना के तुरंत बाद दूर से देखा गया क्रैश साइट
अधिकारियों ने बताया कि एयरबेस पर एएन -32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंट वाली जगह पर आग बुझाने का काम किया गया. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. क्रैश के बाद जोरहाट बेस पर उस पल को कैप्चर करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. क्रैश साइट से धुआं भी उठता देखा गया.
शहीद हुए जवानों के नाम

भारतीय वायु सेना ने अपने जवानों के खोने पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही उनके नाम भी जारी किए हैं. शहीद हुए पांच जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं.
कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
इंडियन एयर फोर्स ने कहा, आज जोरहाट में लैंडिंग के समय वायु सेना का एएन-32 एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे दुख जताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, श्असम के जोरहाट विमान हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के खोने से बहुत दुख हुआ. वायु सेना कर्मियों ने ड्यूटी करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया. देश के लिए उनकी हिम्मत और सेवा को हमेशा गर्व और आभार के साथ याद किया जाएगा. दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है.श्
जानें एएन -32 विमान के बारे में
एंटोनोव एएन-32 रूस में बना ट्विन-इंजन टैक्टिकल लाइट मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है. इसे यूक्रेन में एंटोनोव डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है. खास तौर पर वायु सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेवलप किया गया यह एयरक्राफ्ट पुराने एएन-26 मॉडल से लिया गया है, लेकिन इसमें विंग्स के ऊपर काफी ज्यादा पावरफुल इंजन लगे हैं.
यह यूनिक डिजाइन इसे बहुत ज्यादा ट्रॉपिकल और ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी माहौल में बहुत अच्छा परफॉर्म करने में मदद करता है. शनिवार की घटना किस वजह से हुई, यह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन आज सुबह जोरहाट में मौसम काफी खराब था, इसलिए यह देखना बाकी है कि इसका क्रैश से कोई लेना-देना था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet