Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार - Nand Kesari || Top News || Latest News

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

नीट पेपर लीक को लेकर भोपाल में सड़कों पर उतरा एनएसयूआई ,पुलिस ने हिरासत में लिए कार्यकर्ता
भोपाल। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे पर रहे. नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया. कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित कई कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अटल भवन की ओर मार्च निकाल रहे थे, जहां केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था.
अटल पथ एनएसयूआई का प्रदर्शन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीसीसी से बाहर नहीं निकलने दिया. एनएसयूआई कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने और उनके स्थिति की मांग को लेकर अटल पथ पर निकल रहे थे. प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में हुई अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि, श्श्पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
पुलिस को जैसे ही विरोध प्रदर्शन और अटल भवन तक मार्च की सूचना मिली, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पीसीसी से निकलकर अटल भवन की ओर बढ़ रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया. इसके बाद रवि परमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया.
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि, श्श्सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.श्श् उनका कहना है कि, श्श्नीट पेपर लीक मामले में अब तक दोषियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है और सरकार जवाबदेही से बच रही है. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
टीटी नगर टीआई गौरव दोहरा का कहना है कि, श्श्कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से हिरासत में लिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल दौरे के दौरान छात्रों से नीट परीक्षा को लेकर भरोसा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी. वहीं नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई लगातार परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सरकार को घेर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet