लहार से महिलाओं के खाते में पहुंचे 1500 रुपए
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत जुलाई में 38वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. ये सौगात सीएम ने भिंड के लहार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक बैंक ट्रांसफर के जरिए दी. इसके साथ भिंड जिले को 322 करोड़ रुपए के विभिन्न विकासकार्यों की सौगात भी मिली है.
सीएम ने लाड़ली बहनों पर की पुष्प वर्षा
रविवार का दिन भिंड जिले के लिए बेहद खास रहा जब इंडोर्व से सीधा मुख्यमंत्री मोहन यादव जिले के लहार पहुचे जहाँ उन्होंने लाड़ली बहना योजना के प्रदेश सत्राय कार्यक्रम में शिरकत की. कन्या पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री का भव्य स्वागत हुआ. साथ सीएम ने भी कार्यक्रम में आई लाडली बहनों और जनता पर पुष्पवर्षा की.
38वीं किस्त में 1835 करोड़ रुपए ट्रांसफर
कार्यक्रम में जहां लहार विधायक के प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहे. नेताओं के भाषणों के बाद सीएम ने बहनों के इंतजार से पर्दा उठाते हुए, सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिला हितग्राहियों यानि लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपए के हिसाब से योजना की 38वीं किस्त के रूप में कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. सीएम मोहन यादव ने मंच से बताया कि पिछले ढाई साल में सरकार ने लाड़ली बहनों की 5100 करोड़ रुपए ट्रांसफर किये हैं
सभी धर्मों के लिए एक समान होंगे मध्य प्रदेश में कानून
वहीं मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने यूसीसी कानून की भी बात की. उन्होंने कहा की, जब देश एक राष्ट्र है एक विधान है एक राष्ट्रगान है तो कानून अलग क्यों, हिंदू के लिए अलग कानून और मुस्लिम और ईसाइयों के लिए अलग-अलग कानून क्यों? जब देश एक है, रामचंद्र अगर एक शादी करते हैं, जब एक शादी कानूनन हो सकती है तो दो तीन-चार शादियों क्यों करना चाहिए।
उनके लिए भी तो एक ही करना चाहिए, ये इतनी शादियों का अधिकार किसने दिया. लेकिन अब इसी महीने मध्य प्रदेश की धरती पर यूसीसी के माध्यम से एक समान कानून लागू करने जा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश उन बड़े राज्यों में होगा, जिसमें यूसीसी कानून अपने राज्य में समानता का अधिकार देगा।
भिंड के लहार से सीधे महिलाओं के अकाउंट में पहुंचे पैसे, मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को ट्रांसफर की 38वीं किस्त
