ग्वालियर। लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा 1 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स एवं सीए डे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर पहुंचकर उनका स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चीफ एरिया लीडर लॉयन अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन लॉयन राजेश वाटवानी, जोन चेयरपर्सन लॉयन संजय नीखरा, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लॉयन सुनील शर्मा तथा पूर्व जोन चेयरपर्सन लॉयन विवेक सेठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्लब की ओर से अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा, सचिव लॉयन रोशन गाबरा, कोषाध्यक्ष लॉयन अमित अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक लॉयन योगेश मल्होत्रा एवं क्लब की टीम ने सभी सम्मानित अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 21 डॉक्टरों एवं 11 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, डॉ.एल.एन.अरोरा,डॉ.अविनाश शर्मा, डॉ. दीपक माखीजानी, डॉ. राहुल सप्रा, डॉ. राजवीर बाजोरिया, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. कोमल सिंह, डॉ. अमलेश पाठक, डॉ. दुर्गेश साहू, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. वीरा लोहिया, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ.अनिता अरोरा, डॉ. सुरेखा सप्रा, डॉ. अल्का माखीजानी, डॉ. श्वेता चौरसिया तथा सीए यश गोयल, सीए रमाकांत गुप्ता सहित अन्य प्रतिष्ठित डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शामिल रहे।
इस अवसर पर सीए यश गोयल ने लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल के सेवा कार्यों हेतु सहयोग राशि प्रदान की, जिसके लिए क्लब परिवार ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सम्मान समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करना था।लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल की इस अभिनव एवं प्रेरणादायी पहल की सभी सम्मानित अतिथियों तथा शहर के नागरिकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने डॉक्टर्स एवं सीए डे मनाया किया सम्मान , 21 डॉक्टर एवं 11 चार्टर्ड अकाउंटेंट हुए सम्मानित
