Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कैंसर रोगियों का इलाज शासन की योजनाओं से कराया जाएगाः कलेक्टर रुचिका चैहान - Nand Kesari || Top News || Latest News

कैंसर रोगियों का इलाज शासन की योजनाओं से कराया जाएगाः कलेक्टर रुचिका चैहान

ग्वालियर। प्रसूति से संबंधित विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों पर केंद्रित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस एमपी-गायनिक ओंको-24 का रविवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चैहान के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ गायनोकोलॉजिक ओंकोलॉजिस्ट्स के एमपी चेप्टर के तत्वावधान में ग्वालियर ऑब्सट्रक्टिस एसोसिएशन एंड गायनोकोलोजिक्स सोसायटी द्वारा शीतला सहाय कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के सहयोग से किया गया।
सम्मेलन में देशभर से आए कैंसर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। साथ ही जूनियर डॉक्टर्स ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कैंसर को हराकर सामान्य जीवन जी रहीं महिलाओं के प्रेरणादायी उदबोधन सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण था। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चैहान ने कहा कि ग्वालियर में निवासरत प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया परिवार की महिलाओं में कैंसर रोग की स्क्रीनिंग ग्वालियर की गायनोकोलॉजिक एसोसिएशन के माध्यम से कराई जाएगी। चिन्हित कैंसर रोगियों का इलाज शासन की योजनाओं के तहत कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्वालियर की गायनोकोलॉजिक एसोसिएशन इस पहल में पूरा सहयोग करेगी। 
कॉन्फ्रेंस में फोर्टिस की डाॅ प्रिया बंसल, चैन्नई से डाॅ सम्पत कुमारी, भोपाल से डाॅ अजय हल्धर, दिल्ली से डाॅ दिव्या सिंघल इत्यादी विशेषज्ञों के द्वारा महिलाओं में होने वाले विभिन्न कैंसर के बारे में व्याख्यान दिये और पैनल डिस्कसन किया। कार्यक्रम में डाॅ गुंजन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कैंसर की जंग जीत चुके मरीजों ने एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉ बीआर श्रीवास्तव, डॉ एसबी एल श्रीवास्तव, डॉ रोजा ओल्याई, डॉ अचला सहाय शर्मा के द्वारा सभी मरीजों को शाॅल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार आर्गेनाइर्जिंग चैयरपर्सन डाॅ रोजा ओल्याई द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ शैला सप्रे, वरिष्ठ समाजसेवी जीडी लड्डा, डॉ जेसी गर्ग सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *