Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में चक्काजाम, जीतू पटवारी बोले 7 मई को दिखेगा ट्रेलर - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में चक्काजाम, जीतू पटवारी बोले 7 मई को दिखेगा ट्रेलर

भोपाल। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस अब प्रदेश भर में चक्काजाम की तैयारी कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ष्सरकार ने प्रदेश में मोदी गारंटी का वादा किया था. इसके तहत किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिए जाने का वादा किया गया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया. यदि सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो 7 मई को बड़वानी से लेकर मुरैना-ग्वालियर के बीच आने वाले हर जिले में चक्काजाम किया जाएगा. यदि इसके बाद भी सरकार ने कदम नहीं उठाया, तो पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया जाएगा.ष्
मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण पर उठाए सवाल
मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ष्गेहूं खरीदी केन्द्र को लेकर जमकर लापरवाही हुई है. जब तक खरीदी शुरू हुई, तब तक आधे किसान 2 हजार रूपए क्विंटल पर ओपन मार्केट में अपना गेहूं बेच चुके थे. कांग्रेस ने सरकार से इन सभी किसानों को भी भावांतर के तहत लाभ दिए जाने की मांग की है.ष्
प्रदेश में चक्काजाम करने की चेतावनी
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उपज मंडी के औचक निरीक्षण पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि ष्मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक प्रशासनिक व्यवस्था बनी हुई है. क्या उस व्यवस्था ने काम करना बंद कर दिया है, जो मुख्यमंत्री को औचक निरीक्षण करना पड़ रहा है. जिस तरह की केन्द्रों में तुलाई को लेकर अनियमितता हो रही है उसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो आ रहे हैं।
मोदी गारंटी पूरी करे सरकार
जीतू पटवारी ने सरकार से मोदी गारंटी प्रदेश में पूरी करने की मांग की है. जीतू पटवारी ने कहा कि ष्सरकार ने वादा किया था कि 3100 रुपए क्विंटल पर धान खरीदा जाएगा. उसे सरकार ढाई साल में पूरा नहीं कर सकी. सरकार ने वादा किया था कि 2700 रुपए क्विंटल पर गेहूं खरीदा जाएगा, प्रदेश के पड़ोसी राज्य में इस दर पर गेहूं खरीदा भी जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में 2625 रुपए में गेहूं खरीदा जा रहा है।
प्रदेश में चक्काजाम करने की चेतावनी
सरकार ने सोयाबीन को 6 हजार रुपए क्विंटल पर खरीदने का वादा किया था, लेकिन यह 3 हजार रुपए से ज्यादा पर नहीं बिक रहा. सरकार का ढाई साल का समय खत्म हो गया है और अब घड़ी उलटी चलने लगी है. कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 7 मई को कांग्रेस बड़वानी से लेकर मुरैना ग्वालियर के बीच आने वाले हर जिले में चक्काजाम किया जाएगा. 45 डिग्री तापमान में कांग्रेस ने यह निर्णय मजबूर होकर लिया है. यदि सरकार मोदी गारंटी को पूरा नहीं करती है, तो किसानों के हक और अधिकारों को लेकर पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया जाएगा. 7 मई को इसका ट्रेलर दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *