लोकायुक्त डीएसपी राघवेंद्र तोमर के अनुसार जानकी स्व सहायता समूह ग्राम बरखेड़ा जमाल के समूह अध्यक्ष पति से भुगतान के बदले राशि का 25% की मांग की थी। रिश्वत की दूसरी क़िस्त बुधवार को 7 हज़ार नगद सहायक ग्रेड 3 अनिल पाठक ले रहा था। पहली किश्त के रूप में 3 हज़ार पहले लिए जा चुके थे।स्व सहायता समूह के संचालक के पति से समूह राशि भुगतान को लेकर अनिल पाठक ने 25 प्रतिशत राशि की मांग की थी जिसके बाद उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी। लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए पाठक को रंगो हाथों पकड़ लिया है।
लोकायुक्त ने सात हजार की रिश्वत लेते महिला बाल विकास में पदस्थ बाबू को पकड़ा
