Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
लोकायुक्त ने सात हजार की रिश्वत लेते महिला बाल विकास में पदस्थ बाबू को पकड़ा - Nand Kesari || Top News || Latest News

लोकायुक्त ने सात हजार की रिश्वत लेते महिला बाल विकास में पदस्थ बाबू को पकड़ा

मुरैना। लोकायुक्त द्वारा महिला बाल विकास में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 अनिल कुमार पाठक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कर्मचारी स्व सहायता समूह के समूह की अध्यक्ष से रिश्वत की मांग की थी। कर्मचारी ने भुगतान के एवज में 25% हिस्सा मांगा था, जिसकी एक किस्त ले भी चुका था। समूह अध्यक्ष के पति की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने ये कार्रवाई की है।

लोकायुक्त डीएसपी राघवेंद्र तोमर के अनुसार जानकी स्व सहायता समूह ग्राम बरखेड़ा जमाल के समूह अध्यक्ष पति से भुगतान के बदले राशि का 25% की मांग की थी। रिश्वत की दूसरी क़िस्त बुधवार को 7 हज़ार नगद सहायक ग्रेड 3 अनिल पाठक ले रहा था। पहली किश्त के रूप में 3 हज़ार पहले लिए जा चुके थे।स्व सहायता समूह के संचालक के पति से समूह राशि भुगतान को लेकर अनिल पाठक ने 25 प्रतिशत राशि की मांग की थी जिसके बाद उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी। लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए पाठक को रंगो हाथों पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *