Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ग्वालियर पहुंचे, पांच दिन शिविर में रहेंगे - Nand Kesari || Top News || Latest News

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ग्वालियर पहुंचे, पांच दिन शिविर में रहेंगे

ग्वालियर। आरएसएस के प्रमुख डॉ मोहन भागवत मंगलवार को ग्वालियर पहुंच गए। वे सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मथुरा से ग्वालियर आये और बायपास होते हुए ही केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में शिविर स्थल पहुंचे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत आरएसएस की 5 दिवसीय अखिल भारतीय विविध संगठन में काम करने वाले प्रचारक वर्ग की 31 अक्टूबर से शुरू होने अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। बैठक में आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोल सहित संघ के सभी सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी वर्ग में मौजूद रहेंगे। 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले वर्ग में आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत पूरे समय रहेंगे मौजूद। बताया गया कि केदारपुर में होने वाली इस बैठक में देशभर से 31 विविध संगठन के 554 प्रचारक सहभागी शामिल होंगे। इस वर्ग में मजदूर, किसान, विद्यार्थियों तथा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी व शहरी क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा होगी। प्रत्येक 4-5 वर्ष में एक बार आयोजित होता है। आरएसएस के अखिल भारतीय वर्ग को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर की दो किलोमीटर की परिधि नो फ्लाई जोन घोषित
शिवपुरी लिंक रोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से दो किलोमीटर की परिधि में 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जारी किया गया है। इस अवधि में सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर से दो किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने नागर विमानन मंत्रालय द्वारा ड्रोन नियम 2021 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 29 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से एक नवम्बर की पूरी रात तक लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş