ग्वालियर। दीपावली के पार्वन पर्व एवं धनतेरस पर आज महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर महिला एवं पुरूष सफाई कर्मचारियों को वस्त्र एवं मिठाई भेंटकर सम्मान किया और दीपावली व धनतेरस की शुभकामनाएं दी। लगभग 250 महिला-पुरूष सफाई कर्मचारियों का सम्मान के दौरान विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि शहर में सफाई के साथ-साथ विकास और प्रगति के कार्यों में भी आप सबका बडा योगदान रहता है। मैं आप सबको सम्मानित करके अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅ। हमारा और आपका भाईचारा इसी तरह बना रहे, मैं आप सबके बेहतर भविष्य की कामना करता हूॅ। इस मौके मेयर इन कांउसिल के प्रभारी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद सुरेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों का महापौर एवं विधायक डॉ. सिकरवार ने किया सम्मान
