Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
जम्मू-कश्मीर: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी हालात खराब, मार्शल ने विधायक को बाहर निकाला - Nand Kesari || Top News || Latest News

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी हालात खराब, मार्शल ने विधायक को बाहर निकाला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र का आज पांचवा दिन है. आज शनिवार को भी हंगामे की स्थिति बनी है. बता दें, शुक्रवार 7 नवंबर को सदन में आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद शेख ने पोस्टर निकाला था. जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया. सत्ता और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी. हालात इस कदर खराब हो गए थे कि मार्शल ने विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया था. हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर विधानसभा में जय श्री राम और अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगे थे।
आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ नारे भी लगाए गए. इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला. सदन में बीजेपी लगातार आर्टिकल 370 के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है. आज हंगामा शुरू होने के बाद पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए.वहीं, इस मसले पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जो हुआ था, वह कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. बिना हमसे विचार-विमर्श किए यह फैसला थोपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel