ग्वालियर। लायंस क्लब अनुभूति की तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल उपस्थित रही। अध्यक्ष लायन कमल किशोर गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही ध्वज वंदना का वाचन लायन राजेश गोयल द्वारा किया गया। सचिव हरिओम सिंघल द्वारा पिछली कार्यकारिणी सभा के मिनट का वाचन किया, जिसे सदन ने स्वीकार किया। साथ ही सभी दिसंबर आई चेकअप और कम्बल वितरण कार्यक्रम और जनवरी में दान आदि किए जाने वाले सेवा कार्य और साथ ही प्रांतीय कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए प्रान्त पाल की आधिकारिक यात्रा, जोन चेयरपर्सन और रीजन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा की दिनांक भी घोषित की गई। इसके साथ ही जीएमटी के लिए खाटू श्याम जाने के लिए सभी सदस्यों से चर्चा कर सहमति ली गई। रीजन सचिव लायन कमल अग्रवाल को प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा का कनवीनर बनाया गया। आभार सचिव द्वारा किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष लायन नीरज मंगल, उपाध्यक्ष लायन विजय खंडेलवाल, लायन ओपी जैन, लायन रामरतन, लायन आशीष विद्यार्थी, लायन गायत्री गर्ग, लायन मनीष शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
भूपेन्द्र जैन रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के चैयरमैन बने
ग्वालियर। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 के पूर्व प्रान्तपाल भूपेन्द्र जैन को 78वर्ष पुराने रोटरी क्लब ग्वालियर में रोटरी रीजनल मेडीकल…
एमपी: खाद के लिए 2 दिन से लाइन में लगी महिला की मौत, कांग्रेस के सवाल पर सिंधिया ने जताया दुख
गुना। मध्य प्रदेश में लंबे समय से खाद की समस्या को लेकर किसान परेशान हैं. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से…
एमपी: 14 आईपीएस के तबादले, भोपाल पुलिस कमिश्नर बने संजय कुमार, उमेश जोगा परिवहन आयुक्त
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में सर्जरी, हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस मुख्यालय भेजा भोपाल । राज्य शासन ने 14…
