ग्वालियर। लायंस क्लब अनुभूति की तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल उपस्थित रही। अध्यक्ष लायन कमल किशोर गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही ध्वज वंदना का वाचन लायन राजेश गोयल द्वारा किया गया। सचिव हरिओम सिंघल द्वारा पिछली कार्यकारिणी सभा के मिनट का वाचन किया, जिसे सदन ने स्वीकार किया। साथ ही सभी दिसंबर आई चेकअप और कम्बल वितरण कार्यक्रम और जनवरी में दान आदि किए जाने वाले सेवा कार्य और साथ ही प्रांतीय कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए प्रान्त पाल की आधिकारिक यात्रा, जोन चेयरपर्सन और रीजन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा की दिनांक भी घोषित की गई। इसके साथ ही जीएमटी के लिए खाटू श्याम जाने के लिए सभी सदस्यों से चर्चा कर सहमति ली गई। रीजन सचिव लायन कमल अग्रवाल को प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा का कनवीनर बनाया गया। आभार सचिव द्वारा किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष लायन नीरज मंगल, उपाध्यक्ष लायन विजय खंडेलवाल, लायन ओपी जैन, लायन रामरतन, लायन आशीष विद्यार्थी, लायन गायत्री गर्ग, लायन मनीष शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
एमपी में पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन गायब, मछली परिवार सहित 21 लोगों को नोटिस
भोपाल। राजधानी भोपाल में ड्रग और आर्म्स तस्करी के साथ अड़ीबाजी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगने के बाद मछली परिवार…
ग्वालियर में भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव 23 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा
ग्वालियर।भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव 23 अप्रैल को भगवान के श्रृंगार के साथ-साथ सुंदरकांड हनुमान चालीसा भगवान श्री चित्रगुप्त चालीसा…
एमपी सीएम डॉ. यादव ने पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकुंभ सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव है। विशेष ग्रह नक्षत्रों के…
