Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आईसीयू में विजिटर्स कार्ड के साथ नर्सिंग स्टाफ बढ़ाया जायेःऊर्जा मंत्री तोमर - Nand Kesari || Top News || Latest News

आईसीयू में विजिटर्स कार्ड के साथ नर्सिंग स्टाफ बढ़ाया जायेःऊर्जा मंत्री तोमर

– ऊर्जा मंत्री ने किया सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण
ग्वालियर। गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में विजिटर्स के कार्ड व्यवस्था प्रारंभ की जाए और नर्सिंग स्टाफ बढ़ाया जाये। वहीं ब्लड बैंक का निर्माण कर शीघ्र प्रारंभ किया जाएं। अस्पताल परिसर में कैथ लैब की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके साथ ही साफ-सफाई तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह निर्देश शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण कर दिये।
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि जल्द कैंसर, ह्रदय रोग आदि गंभीर रोगों के उपचार हेतु प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सक सिविल अस्पताल हजीरा में अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिये। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने एक बैठक भी की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में विजिटर्स के कार्ड व्यवस्था प्रारंभ की जाए। ब्लड बैंक का निर्माण कर शीघ्र प्रारंभ करने के इंतजाम किए जाएं। गहन चिकित्सा इकाई में नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था शीघ्र होगी। अस्पताल परिसर में कैथ लैब की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया तेज की जाए। निरीक्षण पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), शिशु वार्ड, महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि आपके सेवक का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। आपकी सेवा ही मेरा संकल्प है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सिविल अस्पताल हजीरा में कैथ लैब की स्थापना हेतु आईसीयू के शुभारंभ अवसर पर घोषणा कर चुके हैं। गौरतलब है कि कैथ लैब यानि कार्डियक कैथीटेराइजेशन लैब में हृदय से जुड़े रोगों का निदान और इलाज किया जाता है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत नायक, सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा, लोक निर्माण विभाग सहायक यंत्री मेधा शिवहरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

चलित निशुल्क दंत चिकित्सालय से हुआ 70 रोगियों का उपचार
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जन सेवा में समर्पित और जनकल्याण समिति के सौजन्य से संचालित दंत चिकित्सा वाहन के जरिए शनिवार को किशनबाग में 70 दंत रोगियों का उपचार किया। उल्लेखनीय है कि चलित दंत चिकित्सालय के जरिए प्रतिदिन उप नगर ग्वालियर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *