जन्माष्टमी पर पहुंच रहे हैं लाखों भक्त, एंटीक आभूषण का श्रृंगार किए भगवान दे रहे हैं अद्भुत
ग्वालियर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर देश दुनिया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रही है. शनिवार को सुबह से ही कान्हा जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. ग्वालियर के गोपाल जी मंदिर में भी अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी भी अपने अनमोल और एंटीक आभूषण का श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं.
बैंक से मंगाए गए एंटीक आभूषण, फिर हुआ श्रृंगार
शनिवार को ग्वालियर के गोपाल जी मंदिर में नगर निगम के अधिकारी और नगर सरकार के जनप्रतिनिधि गोपाल जी मंदिर पहुंचे. जहां, बैंक से मंदिर तक कड़ी सुरक्षा में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के अनमोल रत्न, सोने और हीरे-मोती जड़े आभूषण लाए गए. इसके बाद उनका श्रृंगार किया गया. 100 करोड़ की कीमत के ये एंटीक आभूषण श्रीकृष्ण और मंदिर में विराजी राधा रानी को पहनाए गए. इस दौरान मंदिर के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।
सुबह 5ः30 बजे से दर्शन का सिलसिला जारी
आभूषणों से श्रृंगार के बाद आरती की गई और मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इस मौके पर मंदिर के पुजारी सागर बाबा ने बताया कि ष्वैसे तो अब तक हजारों लोग दर्शन कर चुके हैं. मंदिर के पट सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर ही खुल गए थे. तभी से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं. हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए भगवान के श्रृंगार हेतु दर्शन रोके गए थे. श्रृंगार के बाद दोबारा दर्शन के लिए पट खोल दिए गए.ष् उन्होंने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 1921 में सिंधिया राजवंश के तत्कालीन महाराज ने कराया था और वर्तमान में इसकी देखरेख ग्वालियर नगर निगम कर रही है।
गोपाल जी मंदिर में जन्माष्टमी पर पहुंच रहे हैं लाखों भक्त
दर्शन को उमड़ रहे भक्त
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु भी अति उत्साहित नजर आ रहे हैं. दर्शन के बाद बाहर आये श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान अपने इस श्रृंगार में अलौकिक लग रहे हैं. इस पावन पर्व पर उनके दर्शन करने का सौभाग्य मिला. भगवान के दर्शन पाकर बहुत प्रसन्न हैं. वहीं, माना जा रहा कि रात 12 बजे तक लाखों भक्त मंदिर में दर्शन करेंगे.
2007 से निभाई जा रही परंपरा
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय का कहना है कि ष्प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी परंपरा अनुसार नगर निगम प्राधानिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में और उनके द्वारा श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमाओं पर उनके एंटीक गहनों और आभूषणों को सजाया गया है. कल (रविवार) ये गहने वापस बैंक में रखे जाएंगे. इन गहनों की आंकलित कीमत करीब 100 करोड़ से ज्यादा है, जो हर साल और बढ़ रही है. इस गणना के लिए एक पत्रक भी रखा गया है, चूंकि यह अनमोल गहने हैं. उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण और राधा के यह आभूषण 2007 से प्रतिमाओं पर हर जन्माष्टमी के दिन सुशोभित किए जाते हैं।
ग्वालियर के गोपाल जी मंदिर में श्री कृष्ण राधा ने किया 100 करोड़ के गहनों का श्रृंगार,दर्शन पाने को टूटे श्रद्धालु
