Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में 699 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला - Nand Kesari || Top News || Latest News

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में 699 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को काउंटिंग होगी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी. इस चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल 1522 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था. मगर नाम वापस लेने और नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब मैदान में कुल 699 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। याानि 70 विधानसभा सीटों के लिए अब 699 प्रत्याशियों के बीच में मुकाबला होगा. मध्य जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा में कुल 70 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. वहीं पूर्वी दिल्ली जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा में कुल प्रत्याशियों की संख्या 53 है।
70 विधानसभा सीटों के लिए अब 699 प्रत्याशी
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र जहां से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में हैं, वहां पर कुल प्रत्याशियों की संख्या 61 है. सबसे अधिक प्रत्याशी दक्षिण पश्चिम जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा में कुल 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अब बचे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली में कब होगी वोटिंग व काउंटिंग- बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्र हैं. निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग होगी, और 8 फरवरी को काउंटिंग होगी. चुनाव की घोषणा से पहले ही दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी थी. इसी बीच राजनितिक पार्टियों का अरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच यह सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet perabet perabet perabet betnano galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio