ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग के किसी भी अस्पताल में दिल के मरीजों की बायपास सर्जरी का आपरेशन कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही राजस्थान, उण्प्रण् के समीपवर्ती जिलों में भी दिल की बायपास सर्जरी कराने की कोई व्यवस्था नहीं होने से दिल के ऐसे मरीजों को बायपास आपरेशन कराने के लिये ग्वालियर के बाहर भोपालए इंदौर, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में जाना पड़ता है। जिसके कारण गरीब परीवार के मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती हैए इस हेतु शासकीय अस्पताल में ही ऐसे मरीजों के लिये कार्डियोलॉजी थोरोसिक विभाग खोला जाना बहुत ही आवश्यक है। यह बात पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव ने कही है।
पूर्व केबीनेट मंत्री भगवान सिंह यादव ने ग्वालियर में शासकीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी थोरोसिक विभाग खोले जाने के लिये मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अलावा मण्प्रण् विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं राकेश शुक्ला,सांसद भारत सिंह कुशवाह, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंहए पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर के साथ ही विधायकगण मोहन सिंह राठौरए डाण् सतीश सिकरवारए साहब सिंह गुर्जरए सुरेश राजे एवं भाजपा संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव से अनुरोध किया है।
शासकीय अस्पतालों में कार्डियोलॉजी थोरोसिक विभाग खोला जायेः भगवान सिंह
