ग्वालियर।। समाज सेवी संस्था श्री बैदिक फाउण्डेशन का सतत रूप से समाजसेवा का कार्य जारी है। जिसमें लगातार हर महीने गरीब बस्तियों में जरूरत का सामान बांटा जाता है यह सामान उन लोगों को दिया जाता है जिनके परिवार को वास्तविक आवश्यकता है। श्री बैदिक फाउण्डेशन के द्वारा आज जौरासी प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास स्थित सपेरा बस्ती में राशन सामग्री तथा स्वच्छता सामग्री जिसमें आटा, साबुन, तेल आदि का वितरण फाउण्डेशन की अध्यक्ष समाजसेवी डा.ॅनीरू त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया ।इस कार्यक्रम के संयोजक योग शिक्षक मोंटू गोस्वामी रहे। इस अवसर पर समाजसेवी व लेखक कृष्णकान्त तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री तिवारी ने बताया कि हमे अपने जीवन में ऐसे कार्य सदैव करते रहने चाहिए जिसके लिये हम सदैव आने वाले वक्त में गर्व महसूस करते रहें। हम फाउण्डेशन को सिर्फ कार्य के लिये बधाई नहीं दे रहे बल्कि समाजसेवा व गरीब परिवारों के लिये सकारात्मक सोच के लिये बधाई दे रहा हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. नीरू त्रिपाठी ने बताया कि यह सामाजिक मदद का कार्य अकेले नहीं हो सकता है इस कार्य को करने के लिये सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता होती हैयह सभी के सहयोग से ही संभंव हो पाता है।
आपको बता दे कि श्री वैदिक फाउण्डेशन पूर्व में भी लगातार गरीब कल्याण के कार्य किये जाते रहे हैं। कार्यर्क्रम के संयोजक व योग शिक्षक मोंटू गोस्वामी ने बताया कि श्री बैदिक फाउण्डेशन के द्वारा आगामी कार्यक्रमों जिनमंे कि जागरूकता अभियान, गरीब लड़कियों के विवाह व श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम प्रस्तावित है जिन पर इस महीने से कार्य किया जावेगा। इस कार्यक्रम के मौके पर अमित खेमरिया, योगेश बिहारी, सूरज गोस्वामी, हिमेश सबिता, विवेक श्रीवास आदि समाजसेवी मौजूद रहे।
जौरासी मंदिर सपेरा बस्ती में बांटा राशन व स्वच्छता सामाग्री
