Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज बुधवार, 13 अगस्त 2025 का राशिफल - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज बुधवार, 13 अगस्त 2025 का राशिफल

पंचांग : आज 13 अगस्त, 2025 बुधवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज नागपंचमी है. आज चतुर्थी तिथि सुबह 06.35 बजे तक है. इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो रही है, जो दूसरे दिन सुबह 04.23 बजे (14 अगस्त) तक है।
वैवाहिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मीन राशि 3ः20 डिग्री से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके देवता अहिर्बुध्न्य हैं, जो एक नाग देवता है. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. कुएं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित अनुष्ठान करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, विवाह या किसी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है।
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12ः44 से 14ः21 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं. सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इस कारण आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. स्वजनों से विवाद हो सकता है. धर्म करने में धन खर्च होने जैसी परिस्थिति बनेगी. किसी बात की चिंता भी रहेगी. आज जीवनसाथी को आप ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. मित्रों के साथ बाहर जाने और अनावश्यक खाने-पीने से आज आपको बचना चाहिए.
वृषभ- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. धन वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं. नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहने वाले हैं. व्यापार के लिए किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है. भागीदारी के काम में भी सफलता मिल सकती है. परिजनों तथा मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नए संपर्क से आपको लाभ होगा. आज जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद दूर होंगे. आप दोनों के बीच प्रेम संबंध मधुर होंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है.
मिथुन- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आप समाज और मित्रों के कामों में व्यस्त रहेंगे. उनके लिए पैसे भी खर्च कर सकते हैं. हालांकि अचानक धन लाभ होने से आप खुश हो जाएंगे. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे. कार्य या व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रवास हो सकता है. दोपहर के बाद किसी बात का तनाव होने से मन उदास रहेगा.
कर्क- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. व्यापार वालों के लिए आज का दिन शुभ है. उन्हें आय वृद्धि का समाचार मिलेगा. नए ग्राहकों के मिलने से व्यापार में आपका उत्साह बढ़ेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में काफी दिनों से अटका सरकारी काम आज पूरा हो सकता है. गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी. ध्यान और मनपसंद संगीत से मन की उदासी दूर हो सकेगी.
सिंह- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. थकान और सुस्ती अनुभव करेंगे. मनमाफिक काम नहीं हो सकेगा. आपके मन में चिंता रहेगी. अॉफिस में सहकर्मी आपको निराश करेंगे. उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी विवाद को आज टालें. अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज विरोधियों से भी बचकर रहें. ज्यादातर समय आज मौन रहकर अपना काम करते रहें. ज्यादा तनाव लेने से स्वास्थ्य पर भी असर होगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
कन्या- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज दांपत्यजीवन में सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. कार्यस्थल पर टैलेंट की प्रशंसा होगी. आप आज मनोरंजक प्रवृत्तियों में भाग लेंगे. वस्त्र, आभूषण या नए वाहन की खरीदी करने का मन करेगा. नए व्यक्तियों के साथ परिचय प्रेम में परिवर्तित होगा. व्यापार में पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. धन लाभ होगा. निवेश की योजना बना सकेंगे.
तुला- 13 अगस्त, 2025 बुधवार को मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा. घर में सुख और शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी.
वृश्चिक- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है. आप कोई कहानी-कविता लिखने की योजना बना सकते हैं. आज किसी सामाजिक या राजनीतिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. नौकरीपेशा लोग कुछ अच्छा काम कर पाएंगे. आपके यश में वृद्धि होगी. व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिवार में आनंद का वातावरण बनेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
धनु- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चैथे भाव में होगा. आज किसी घरेलू मामले को लेकर मानसिक तनाव होने की आशंका है. मन में उठने वाली दुविधाओं से आप मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. माता की सेहत का ध्यान रखें. अनिद्रा सताएगी. पानी वाली जगह से बचकर रहना हितकर है. कार्यस्थल पर आज आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाय अपना काम करें, अन्यथा विवाद होने की आशंका रहेगी.
मकर- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज का दिन नए काम का आरंभ करने के लिए शुभ है. नौकरी, व्यापार तथा दैनिक काम में अनुकूलता बनी रहेगी. इससे मन खुश रहेगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. व्यापार को भी आगे बढ़ाने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे. भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन सुखपूर्वक गुजरेगा. आप अपने किसी प्रिय पात्र के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.
कुंभ- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज किसी से भी विवाद ना करें, अन्यथा मानहानि हो सकती है. कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान लगाएं. आज का दिन धैर्य और संतोष के साथ गुजारें. धार्मिक काम में धन खर्च हो सकता है. पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दुरूखी कर सकता है. काम में असफलता से मन में असंतोष तथा निराशा की भावना रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें.
मीन- मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए काम आरंभ करने की प्रेरणा मिलेगी. व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से किसी के साथ मीटिंग कर सकते हैं. पारिवारिक वातावरण में सुख और शांति बनी रहेगी. मित्रों और परिजनों संग कहीं जाना हो सकता है. धन प्राप्ति के योग हैं. आज धार्मिक यात्रा या किसी धार्मिक खर्च के भी योग हैं. आध्यात्मकिता से आपको शांति महसूस होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş