वार्डों में विकास कार्य शुरू, सड़कों का होगा डामरीकरण

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 35 में गस्त का ताजिया से छप्परवाला पुल तक की सड़क का डामरीकरण कर निर्माण कार्य किया जायेगा। साथ ही कायाकल्प अभियान अन्तर्गत वार्ड 46 में नया बाजार चौराहे से कम्यू रोड रॉक्सी पुल होते हुये चूड़ी मार्केट, महाराज बाड़े तक की सड़क का निर्माण कार्य भी होगा। यह निर्णय बुधवार को आयोजित हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिये गये। बैठक की अध्यक्षता महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने की।
एमआईसी की बैठक में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर सबसे पहले चिड़ियाघर परिसर में कैन्टीन का ठेका तीन वर्ष के लिये देने को लेकर चर्चा के बाद स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही इलेक्ट्रीकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर इलैक्ट्रीकल व्हीकल चार्ज करने हेतु दरें निर्धारण के सम्बन्ध में प्रस्ताव को पुनः विचार के लिए वापिस किया गया। बैठक में कायाकल्प अभियान अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 35 में गस्त का ताजिया से छप्परवाला पुल तक सहित वार्ड 46 में नया बाजार चौराहे से कम्यू रोड रॉक्सी पुल होते हुये चूड़ी मार्केट, महाराज बाड़े तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मेयर इन कांउसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, विनोद यादव माठू, शकील मंसूरी, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, श्रीमती उपासना संजय यादव, श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, निगम आयुक्त संघप्रिय, अपर आयुक्त विजय राज, प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *