Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई का चल समारोह निकालकर मनाया जन्मोत्सव - Nand Kesari || Top News || Latest News

कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई का चल समारोह निकालकर मनाया जन्मोत्सव

ग्वालियर। आज ग्वालियर में कोरी समाज संघ द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की महानायिका वीरांगना झलकारी बाई जी के जन्म महोत्सव के अवसर पर चल समारोह दोपहर 12 बजे इंद्रा नगर चार शहर का नाका से प्रारंभ हुई चल समारोह में मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र सिंह यादव जी ने उपस्थित होकर चल समारोह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आकाशवाणी तिराहा पर स्थित वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा पर समापन स्थल पर विशाल समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव जी ने संबोधित करते कहा कि देश को आजाद कराने में कोरी समाज का बहुत बड़ा योगदान है कोरी समाज के योगदान को नकार नहीं सकते वीरांगना झलकारी बाई ने 1857 में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर यह सिद्ध कर दिया ।
आज जरूरत हैं कि ऐसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर समाज का नाम उचां रखना होगा वास्तव में आज बड़ी संख्या में माता और बहनों ने शांति पूर्वक और अनुशासन में रहकर चल समारोह में हिस्सा लेकर वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव में भाग लिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता एल पी कोरी जी पूर्व मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग,विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार बिरोनिया (अध्यक्ष लायंस क्लब ग्वालियर), प्रमोद कुमार शाक्य जीडीएसपी 14बटालियन, एच आर वर्मा पूर्व उप संचालक सामाजिक न्याय, कार्यक्रम संयोजक सतीश माहौर जी ,डॉ आर डी दत्त अध्यक्ष कोरी समाज संघ ,पार्षद धर्मेन्द्र वर्मा ,राजेश महोबिया वरिष्ठ भाजपा नेता,सहित बड़ी संख्या में माता ,बहने एवं कोरी समाज के वरिष्ठजन एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *