ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर के सभी चैप्टरों द्वारा सेवा सप्ताह उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। जिसके आज छठवं दिन अन्नपूर्णा भोजन वितरण प्रसादी के अंतर्गत लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, आध्या द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम में किया गया। जिसकी अध्यक्षता आध्या की अध्यक्ष लायन प्रीति झा ने की। जबकि मुख्य अतिथि प्रांतपाल एम जे एफ लायन सुधीर बाजपेई थे। विशिष्ट अतिथियों में जीएसटी कॉर्डिनेटर लायन संदीपा मल्होत्रा, सेवा सप्ताह सलाहकार लायन प्रदीप शर्मा और पूर्व रीजन चेयरपर्सन और अनुभूति संस्थापक अध्यक्ष एम जे एफ लायन मीनाक्षी गोयल उपस्थित थी। कार्यक्रम की संयोजक लायन बबीता गुप्ता रही। वहीं आभार अनुभूति सचिव लायन कमल बनवारी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अनुभूति अध्यक्ष लायन अशोक शर्मा जी,आराध्या क्लब अध्यक्ष लायन नीता अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष लायन वंदना गुप्ता,मनु शर्मा आदि सदस्य उपस्थिति रहे।
लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने सेवांकुर सप्ताह के अंर्तगत भोजन वितरण किया
