Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 अक्टूबर को ग्वालियर आयेंगे - Nand Kesari || Top News || Latest News

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 अक्टूबर को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा जीएसटी दरों में कमी के बाद ग्वालियर के व्यापारिक क्षेत्र में जो उत्सव का वातावरण है उससे इस दीपावली पर एक नया व्यापारिक कीर्तिमान बनने की संभावना है। हर क्षेत्र में विशेषकर ऑटो मोबाइल एवं घरेलू उत्पादों की खरीद में भारी उत्साह है। यह पहली बार है जब जीएसटी दरों के साथ साथ पूरे ग्वालियर में स्थानीय दुकानदारों को प्रात्साहित करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। स्वदेशी को अपनाना भारत को आत्म निर्भर बनाना व्यापारी का मुख्य उद्धेश्य बनता जा रहा है। इस पूरे घटना क्रम को कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एक उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है और इसके लिये कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 अक्टूबर रविवार को ग्वालियर आयेंगे।
कैट के प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर अंचल के 16 व्यपारियों को व्यापार गौरव की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें समर्पण अन्नम दानम चेरेटेबिल सोसायटी के संचालक जी.डी.लडढा, होटल सुरूचि के गोपाल दास लडढा, सुदर्शन एक्सप्रैस के प्रधान संपादक हेमन्त गुप्ता, हिन्दुस्तान एक्सप्रैस के प्रधान संपादक चन्द्रप्रकाश शिवहरे, गहना ज्वेलर्स के राकेश मंगल, रतनलाल सर्राफ एण्ड संस के सुजीत अग्रवाल, जैना ज्वेलर्स के मुकेश जैन, संस्कृति इण्डस्टी पार्क के मंहत दिलीप शर्मा, रॉयल आटो मोबाइल्स के हरीकान्त समाधिया, वीर जैन छात्रावास के राजेन्द्र जैन, कृष्णा बिल्डर्स के रमेश चौरसिया, आर.एस.इण्डस्ट्री के नारायनहरी गुप्ता, वी.आर.ऑयल के सुरेशचंद जिन्दल, राहुल अग्रवाल फयूल सेंटर के बृजकिशोर अग्रवाल, कैट जिला मुरैना अध्यक्ष संजय अग्रवाल सन्जू प्रमुख है। कार्यक्रम संयोजक राहुल अग्रवाल,सह-संयोजक कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम शगुन मेरिज गार्डन सिटी सेंटर ग्वालियर पर सांय 6 बजे से आयोजित होगा । समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीन खण्डेलवाल होंगे। कैट जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री विवेक जैन कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग ने सभी 1700 से अधिक सदस्यों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *