ग्वालियर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में जिला स्तरीय तीन दिवसीय “यूनिटी मार्च” पदयात्रा निकाली जा रही है। दूसरे दिन भी उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ यह यात्रा निकली। सोमवार को यात्रा का शुभारंभ किलागेट से हुआ। यहां से यह पदयात्रा घासमंडी, कोटेश्वर, उरवाई गेट, सूर्य नगर होते हुए जी.टी. पैलेस तक पहुँची। पूरे मार्ग में नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं ने पुष्पवर्षा एवं नारों के माध्यम से यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।ग्वालियर पर्यटन गाइड
इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ देश को एक सूत्र में पिरोया, वही भावना आज के युवाओं में जाग्रत करने का यह अभियान है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक संकल्प हैकृएक मजबूत, स्वच्छ और नशामुक्त भारत के निर्माण का। सांसद कुशवाह ने कहा कि आज युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पदयात्रा में निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन तथा वेदप्रकाश शर्मा, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, अशोक शर्मा व दीपक शर्मा, यात्रा के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह तोमर तथा माय भारत से जुड़े अरविंद कुशवाह सहित अन्य प्रतिभागी शामिल हुए। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पदयात्रा के समापन अवसर पर जीटी पैलेस के समीप सूर्यनगर में बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही आनंद नगर पार्क में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एमपी: देशभक्ति और एकता का संदेश लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में जारी है पदयात्रा
