स्टूडेंट वीजा पर मुंबई में रह रही है महिला
इंदौर। नारकोटिक्स विंग इंदौर ने एक विदेशी महिला को मादक पदार्थ कोकीन की सप्लाई करने के मामले में पकड़ा है. नारकोटिक्स विंग को पिछले काफी दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि एक विदेशी महिला शहर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए आने वाली है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने विदेशी महिला को रेसीडेंस क्षेत्र से पकड़ा गया है और अब उससे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है.
ड्रग्स के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार
नारकोटिक्स विंग इंदौर के डीआईजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि ष्मुखबिर की सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स विंग ने बारीकी से जांच पड़ताल की और एक विदेशी महिला को पकड़ा है. यह महिला दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है. पासपोर्ट के आधार पर पता चला है कि महिला का नाम लिंडा है और यह महिला मुंबई में नालासुपारा में रह रही है. यह महिला बस से मुबंई से इंदौर पहुंची थी. इस महिला की तलाशी लेने पर इसके पास से कोकीन मिला है।
31 ग्राम कोकीन पाउडर जब्त
नारकोटिक्स विंग इंदौर के डीआईजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि ष्सूचना के आधार पर जब वह इंदौर आई तो नारकोटिक्स विंग की टीम के द्वारा दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली महिला लिंडा को पकड़ा गया. वह जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रही है. टीम ने अपना परिचय देने के बाद जब महिला निरीक्षक द्वारा उसकी तलाशी ली गई तब उसके पास से 31 ग्राम कोकीन पाउडर जब्त किया गया है।
स्टूडेंट वीजा पर पहुंची है भारत
डीआईजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि ष्दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली यह महिला स्टूडेंट वीजा पर भारत आई है. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वह पहले भी मादक पदार्थ लेकर इंदौर पहुंची हो. महिला को मंगलवार की शाम पकड़ा गया है ऐसे में अभी उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन वह पूरी तरह से जांच में सहयोग नहीं कर रही है. इंदौर में किन तस्करों को कोकीन सप्लाई करनी थी इसकी पूछताछ की जा रही है।
ऐसा बताया जा रहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के देशों से आने वाले मादक पदार्थों के एक बड़े ग्रुप से जुड़ी हुई है. पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर नारकोटिक्स विंग कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है. जब्त कोकीन की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है.
मोबाइल की कर रहे फॉरेंसिक जांच
डीआईजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि ष्महिला के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रहे हैं और उसी के आधार पर उसके इंदौर में कॉन्टेक्ट की जानकारी मिल सकेगी. महिला ने फिलहाल नहीं बताया है कि वह कोकीन की कहां सप्लाई करने वाली थी. उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बरामद ड्रग्स की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद महंगी है और इसका नेटवर्क विदेशी सप्लायरों से भी जुड़ा हुआ लगता है. स्पेशल सेल की टीम अब ड्रग्स के इंटरनेशनल कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है. मोबाइल फैक्ट्री मिलने के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि गिरोह बड़े स्तर पर देश के कई शहरों में नशे की सप्लाई कर रहा था।
नारकोटिक्स विंग ने कोकीन के साथ विदेशी महिला को पकड़ा, मुंबई से पहुंची थी इंदौर
