Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुई 8 गायों की मौत - Nand Kesari || Top News || Latest News

ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुई 8 गायों की मौत

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिया के पास आज सुबह अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे गिरने से नीचे एक झुंड में खडी 8 गायों की मौत हो गई। वहीं 4 गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया वहीं बजरंग दल ने मवेशियों की मौत पर आक्रोश जताते हुये जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के गोल पहाड़िया अंतर्गत गुरु नानक देव कॉलेज कलारी के सामने, बंडा पुल, वार्ड 49 बिजली घर के पास गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। करंट युक्त तार की चपेट में आने से 8 गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3-4 गायें घायल हो गईं।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोज रजक के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। मनोज रजक ने इस मौके पर कहा कि हाईटेंशन तारों की लापरवाही से बार-बार मवेशियों की मौत हो रही है। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा बजरंग दल उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे की गंभीर सूचना मिलने के बाद भी 7-8 घंटे तक विद्युत विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं आया, जिससे स्थितियाँ और गंभीर हो गईं।विरोध के बाद महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिकरवार, थाना प्रभारी अतुल सोलंकी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता मनोज रजक प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख,बजरंग दल नीरज उचिया,जगदिशा चौहान,विजय कनौजिया,लखन रजक,गौरव चौहान,देव गोड़िया,सोनू गोड़िया,राजीव शक्य,मोहन नामदेव,ए.पी.एस. गुर्जर पंकज ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बजरंग दल की चेतावनी यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो बजरंग दल थाने का घेराव करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *