केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आयोजन समिति के प्रमुख होंगे
ग्वालियर। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 की प्रांतपाल श्रीमती निशा शेखावत के नेतृत्व में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन 2026 मार्च में शिवपुरी में आयोजित होगा। इस संबंध में आज रोटरी क्लब ग्वालियर की बैठक होटल साया जी सेन्ट्रल पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने की। इस अवसर पर आगामी प्रांतपाल एवं मेडिकल मिशन के सचिव प्रदीप पाराशर, पूर्व प्रांतपाल डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रोहित जैन, आगामी अध्यक्ष डॉ. प्रियम्बदा भसीन, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. सुष्मिता मुंगी, पूर्व अध्यक्ष राघव गुप्ता, पूर्व सचिव अनिल माहेश्वरी, डॉ. वाई.एस. वर्मा, मेडिकल मिशन के कोषाध्यक्ष उदित चतर्वेदी, रोटरी क्लब ग्वालियर के कोषाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
वर्ष 2026 में आयोजित रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की अगुवाई में शिवपुरी अंचल में होगा, जिसमें ग्वालियर अंचल के सभी लोगों को लाभ मिलेगा एवं म.प्र. शासन, माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी मिलकर काम करेंगे। बैठक में निर्णय हुआ कि हम शीघ्र ही शिवपुरी में इसकी बैठक आयोजित करेंगे और गतिविधियों को आगे बढ़ायेंगे।
रोटरी का मेडिकल मिशन मार्च 2026 में होगा
