Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
धुरंधर – इक्कीस से अखंडा 2- अवतार 3 तक, दिसंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में, ओटीटी पर भी होगा फुल एंटरटेनमेंट - Nand Kesari || Top News || Latest News

धुरंधर – इक्कीस से अखंडा 2- अवतार 3 तक, दिसंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में, ओटीटी पर भी होगा फुल एंटरटेनमेंट

दिसंबर 2025 में बॉलीवुड से बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फिल्में होंगी रिलीज
हैदराबाद। साल 2025 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी शानदार रहा है, लेकिन साल 2023 और 2024 के मुकाबले कम रहा है. इस साल शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, यश और रणबीर कपूर को छोड़कर तकरीबन सभी स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, जो दर्शकों को काफी पसंद आई. अब साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर दूर नहीं है और इस दिसंबर बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक और हॉलीवुड से भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. वहीं, कुछ बीते महीने रिलीज हुईं फिल्में ओटीटी के मिनी पर्दे पर देखने को मिलेंगी. चलिए देखते हैं दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।
दिसंबर में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड –
धुरंधर
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल स्टारर मास ड्रामा फिल्म धुरंधर इस 5 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने के लिए तैयार है. उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
किस किसको प्यार करूं 2?
कपिल शर्मा स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म किस किसको प्यार करूं ? का 10 साल बाद सीक्वल आया है, जो आगामी 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है. इस हफ्ते आप इस कॉमेडी फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
संजय मिश्रा और महिमा चौधी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी भी दिसंबर में धमाका करने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म का मजेदार टीजर आया था और अब फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
इक्कीस
दिसंबर में इंडियन आर्मी के शहीद अरुण खेत्रपाल की शहादत पर बनी फिल्म इक्कीस भी रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अगस्तय नंदा लीड रोल में हैं और फिल्म में धर्मेंद्र का भी शानदार रोल है. फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

तू मेरी…मैं तेरा…मैं तेरा तू मेरी
अगर इस दिसंबर रॉम-कॉम फिल्म देखना चाहते हैं, तो आपके पास कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का शानदार ऑप्शन हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
दिसंबर में रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में
अखंडा 2ः तांडवम
साउथ सिनेमा से इस दिसंबर एनबीके यानि नंदमुरी बालाकृष्ण की मास ड्रामा फिल्म अखंडा का पार्ट अखंडा 2ः ताडंवम आगामी 5 दिसंबर को थिएटर पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है.
वृषभा
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल और शनाया कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म वृषभा इस दिसंबर 25 तारीख को रिलीज होने के तैयार है. फिल्म का निर्देशन नंदा किशोर ने किया है.यह एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है.
दिसंबर में रिलीज होगी यें हॉलीवुड फिल्में
अवतार: फायर एंड एश
हॉलीवुड से इस साल सबसे बड़ी फिल्म अवतार: फायर एंड एश रिलीज होने जा रही है. जेम्स कैमरून एक बार फिर अपने दर्शकों को पैंडोरा ग्रह की सैर कराने वाले हैं. यह फिल्म आगामी 19 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.
एनाकोंडा
इस साल के अंत में अमेरिकन एक्शन कॉमेडी हॉरर फिल्म एनाकोंडा भी रिलीज होने जा रही है. टॉम गोरमिकन के निर्देशन में बनी फिल्म में जैक ब्लैक, पॉल रुड, डैनिला मेल्कोयर दर्शकों के पसीने छुड़ाने वाले हैं. फिल्म क्रिसमस डे के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
दिसंबर में ओटीटी पर होगा फुल एंटरटेनमेंट
सिंगल पापा (12 दिसंबर) नेटफ्लिक्स
कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली, आयशा रजा और मनोज पाहवा स्टारर कॉमेडी वेब सीरीज सिंगल पापा 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. सीरीज में कुणाल तलाक लेने के बाद एक बच्चे को गोद लेते हैं और फिर जिंदगी में खूब ड्रामा होता है.
साली मोहब्बत (12 दिसंबर) जी5
राधिका आप्टे की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म साली मोहब्बत आगामी 12 दिसंबर को जी 5 पर रिलीज होने जा रही है. इसे टिस्का चोपड़ा ने बनाया है. इसकी कहानी एक छोटे शहर की महिला स्मिता की है, जिसकी जिंदगी डबल मर्डर केस में उलझ जाती है.
एक दीवाने की दीवानियत (16 दिसंबर) नेटफ्लिक्स
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर एक तरफा प्यार वाली लव स्टोरी फिल्म ने थिएटर पर खूब धूम मचाई थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर आने को तैयार है।
थामा (16 दिसंबर ) प्राइम वीडियो
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर लव स्टोरी फिल्म थामा दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज हई थी. फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था और अब प्राइम वीडियो पर इसे 16 दिसंबर से देख सकते हैं.
मिसेज देशपांडे (19 दिसंबर) जियो हॉस्टस्टार

मिसेज देशपांड में माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक्ट्रेस एक साइको किलर के रोल में हैं।
रात अकेली हैः द बंसल मर्डर्स (19 दिसंबर) नेटफ्लिक्स
क्राइम और मिस्ट्री से भरपूर रात अकेली है- बंसल मर्डर्स आपको खूब एंटरटेन करने वाली है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी सीरीज में आपको इंस्पेक्टर जटिल यादव के रोल में दिखेंगे. चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, रेवती, दीप्ती नवल और संजय कपूर अहम रोल में हैं।
सिंगल सलमा (26 दिसंबर) नेटफ्लिक्स
आखिर में, 31 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म सिंगल सलमा अब 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. इसमें हुमा कुरैशी, श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह लीड रोल में दिखेंगे, जिन्होंने थिएटर में दर्शकों को खूब हंसाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet meritking meritking giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş