आज का पंचांगः आज 30 नवंबर, 2025 रविवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है।
इसके लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मीन राशि 3ः20 डिग्री से लेकर 16ः40 तक फैला हुआ है. इसके देवता अहिर्बुध्न्य हैं, जो एक नाग देवता हैं. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. कुएं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित अनुष्ठान करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, विवाह या किसी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 16ः31 से 17ः53 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल, रविवार, 30 नवंबर, 2025
मेष- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. सर्दी, कफ या बुखार की पीड़ा हो सकती है. बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवाई ना लें. आज किसी सामाजिक या धार्मिक काम में धन खर्च होने की स्थिति बनेगी. निवेश को लेकर सतर्कता बरतें. लुभावने ऑफरों के चक्कर में ना पड़ें. जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगी होने की संभावना है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा. कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है. तनाव लेने से बचना होगा।
वृषभ- भाग्य इस समय आपके साथ है. आपके परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकेंगे. आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपकी आय भी बढ़ेगी. किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं. समाज में मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और इससे लाभ भी होगा. संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे.
मिथुन- शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्न रहेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में काम की प्रशंसा होने से उत्साह भी बढ़ेगा. सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान मिलेगा. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. सरकारी क्षेत्र में आपके काम सरलता से पूरे होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कर्क- शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के भी अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. धार्मिक काम, देव दर्शन और धार्मिक यात्रा से आनंद मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेंगे. विदेश जाने के इच्छुक लोग और नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सिंह- आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. बीमारी के कारण मेडिसिन पर खर्च करना पड़ सकता है. क्रोध और वाणी को वश में रखें. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है. आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे. अनैतिक कामों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें. इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन को राहत देगा।
कन्या- आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. खासकर बाहर खाना-पीना टालें. आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे, वाणी पर संयम रखें. परिजनों के उग्र बर्ताव के कारण मन को दुःख पहुंच सकता है. बहुत अधिक धन खर्च होगा. पानी वाली जगहों पर जाने से बचें और नियम विरुद्ध हो रहे किसी भी काम में भाग ना लें. कार्यस्थल पर आज मनमानी आपको भारी पड़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है.
तुला- आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरने वाला है. दोस्तों का साथ जीवन को महकाता रहेगा. नए वस्त्रों की खरीदी होगी. आभूषण खरीदने का भी मन करेगा. तन और मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा. भोजन सुख भी उत्तम रहेगा. शादीशुदा लोगों के बीच रोमांस बना रहेगा. कार्यस्थल पर आज आप अपने अधिकारी के प्रिय बने रहेंगे. हो सकता है कोई नया काम आपको मिल जाएं. व्यवसाय में लाभ के योग हैं।
वृश्चिक- आपके गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपना अधूरा काम आसानी से पूरा कर सकेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी और महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. निवेश की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।
धनु- आज आप में शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा. परिवार में क्लेश का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा. अनिद्रा सताएगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. धन की हानि होगी. आज अनावश्यक खर्च भी आपको चिंता में डाल सकता है. जीवनसाथी के साथ विचारों में तालमेल नहीं रहेगा।
मकर- आपका आज का पूरा दिन सुखमय गुजरेगा. अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप सभी काम आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. भागीदारी के काम में आपको लाभ होगा. भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय गुजार सकेंगे. कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. मित्रों और स्वजनों से हुई मुलाकात से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
कुंभ- मन की दुविधा के कारण आपमें निर्णयशक्ति का अभाव होगा. किसी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी. तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी. वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा वाद-विवाद के कारण स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा. कार्य में सफलता मिलने में देर लग सकती है. अनावश्यक खर्च और धन हानि का योग है. विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध उत्पन्न हो सकता है. हालांकि दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है. फिर भी आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें।
मीन- दिन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है. नए काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है. मित्रों और सगे- सम्बंधियों से मुलाकात हो सकती है. कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक लाभ हो सकता है. शारीरिक और मानसिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे. भाग्य आपका साथ देगा. कार्यस्थल पर आपको कोई नया काम भी मिल सकता है।
आज का राशिफल, रविवार, 30 नवंबर, 2025
