Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, शुक्रवार, 27 दिसंबर, 2024 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, शुक्रवार, 27 दिसंबर, 2024

आज का पंचांग- 27 दिसंबर, 2024 शुक्रवार, के दिन पौष महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए।
मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में 3रू20 से लेकर 16रू40 तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह शनि है और देवता मित्र देव है, जो 12 आदित्यों में से एक है. यह सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. ललित कलाओं को सीखने, दोस्ती करने, रोमांस करने, नए परिधान पहनने, विवाह, गायन और जुलूस आदि में शामिल होने के साथ कृषि कार्यों और यात्रा के लिए यह शुभ नक्षत्र है।
आज  का वर्जित समय
आज के दिन 11ः20 से 12ः40 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
आज का राशिफल, शुक्रवार, 27 दिसंबर, 2024
मेष- आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, हालांकि दोपहर के बाद किसी भी तरह का नया काम आप शुरू ना करें. वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें. किसी से ईर्ष्या ना करें तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलें. इस समय जल्दबाजी में भी कोई काम ना करें. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है. ध्यान और पूजा-पाठ से मन शांत बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. आज धन खर्च ज्यादा होगा.
वृषभ- आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. व्यापार में यश और सफलता मिलेगी. साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा. विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे. दोपहर के बाद मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा. प्रिय पात्र से मुलाकात आपके मन को खुश रखेगी. नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन का व्यय होगा. मान-सम्मान मिलेगा. आज निवेश को लेकर भी कोई बड़ी योजना बना पाएंगे. संतान से संबंधित चिंता दूर होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मिथुन- आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज का आपका दिन किसी खास चर्चा में गुजर सकता है. आप अपनी कल्पनाशक्ति से कुछ नया कर पाने में समर्थ रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी. व्यापार में नए ग्राहक मिलने से आर्थिक लाभ की संभावना भी बनेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रह सकते हैं. दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है. घर में शांति का वातावरण बना रहेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना रहेगा.
कर्क- आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप किसी चिंता में ज्यादा रहेंगे. यात्रा को आज टाल दें. स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. आज माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है. किसी बात का कन्फ्यूजन भी आपको हो सकता है. दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, हालांकि नए काम में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है. आज अधूरे काम पूरे करने में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा.
सिंह- आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज धार्मिक यात्रा हो सकती है. किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत आज कर पाएंगे. विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना है. पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. दोपहर के बाद किसी बात को लेकर आप अधिक इमोशनल रहेंगे. किसी बात की चिंता हो सकती है. इस दौरान स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा. स्थायी संपत्ति से सम्बंधित काम के लिए आज कोई प्रयास ना करें.
कन्या- आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज किसी भी तरह के निर्णय ले पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. आज नए काम का प्रारंभ करना उचित नहीं है. ज्यादातर समय आप मौन ही रहें, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा. दोपहर के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा. घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में निर्णय ले सकेंगे. प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा. पूंजी निवेश करना आज आप के हित में रहेगा. भाग्यवृद्धि का दिन है.
तुला- आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी. मन को दृढ़ रखकर किसी भी तरह का काम शुरू करेंगे तो सफल होगा. कार्यस्थल पर अपना काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. नए वस्त्र और आभूषण खरीदने में पैसा खर्च होगा. दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से कमजोर रहेंगे. इस समय नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे. परिजनों के साथ हुए मतभेद दूर करें. शाम को कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें. अपने इगो को कंट्रोल में रखकर काम करें.
वृश्चिक- आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी. मन में उठ रही नेगेटिव भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा. कोर्ट कचहरी के काम में संभलकर चलें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. दोपहर के बाद काम पूरा होता नजर आएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती नजर जाएगी. मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
धनु- आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपकी आय में वृद्धि और लाभ होगा. सामाजिक काम में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यस्थल पर आपका टारगेट आसानी से पूरा हो सकेगा. इस दौरान आपको मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार से लाभ होने की संभावना है. वाहन संभलकर चलाएं. दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. आय की अपेक्षा अधिक धन खर्च अधिक होगा. वाणी पर संयम बरतें. किसी से विवाद ना करें. प्रेम जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें.
मकर- आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. स्थायी संपत्ति के काम के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. व्यापार में सफलता मिलेगी. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी नई योजना पर कार्य करेंगे. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आज पदोन्नति के योग हैं. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. आज किसी को दिया उधार पैसा वापस आ सकता है. सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा. मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है. आज किसी भी काम को समय पर पूरा करने की स्थिति में रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय अच्छा है.
कुंभ- आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज व्यापार करने वालों को संभलकर चलना होगा. नौकरी में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ध्यान रखें. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई के विषय में चिंता रहेगी. लंबे प्रवास की योजना बनेगी. धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. दोपहर के बाद कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में सहयोग मिलेगा. दिन सफल और शुभ रहेगा।
मीन- आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. किसी के साथ वाद-विवाद ना करें. आज गुस्से पर संयम रखें. धार्मिक या ज्योतिष संबंधी चीजों में आपकी रुचि बनी रहेगी. गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा. दोपहर के बाद समय और अनुकूल रहेगा. लेखन कार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे. विदेश में रहने वाले मित्रों के समाचार मिलने से मन खुश रहेगा. व्यापार में आज संभलकर काम करें. नौकरीपेशा लोग अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş