अटलजी की जयंती पर एक शाम अटलजी के नाम कार्यक्रम 26 दिसंबर को

– हिंदी नाटक चाणक्य की प्रस्तुति होगीः देवेन्द्र तोमर
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में एक शाम अटल जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन 26 दिसंबर को किया गया है। कार्यक्रम में हिंदी नाटक चाणक्य की प्रस्तुति होगी।
संस्था अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) ने कहा कि यह सही है कि अटल जी के विराट व्यक्तित्व के मुकाबले में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम उन ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाए हैं, जहां तक उन्हें पहुंचना चाहिए। फिर भी हमारी कोशिशों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मेंऐतिहासिक हिंदी नाटक चाणक्य की प्रस्तुति दी जाएगी। मिहिर भूता के लिखे इस नाटक का निर्देशन मनोज नवनीत जोशी ने किया है। जोशी इस नाटक में अभिनय भी करेंगे और चाणक्य की मुख्य भूमिका में रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम में से बहुत से लोगों ने चाणक्य को पढ़ा और सुना होगा, चाणक्य ने राजनीति और सामाजिक जीवन में जो आदर्श प्रस्तुत किए वह सामयिक हैं बल्कि एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम चाणक्य को अपने जीवन में उतारें और उनसे जीवन की दिशा तय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *