Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हजीरा इंटक मैदान में विशाल स्वास्थ्य शिविर रविवार को, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला होंगे शामिल - Nand Kesari || Top News || Latest News

हजीरा इंटक मैदान में विशाल स्वास्थ्य शिविर रविवार को, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला होंगे शामिल

ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर एवं सिम्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 1 दिसंबर को प्रातः9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हजीरा स्थित इंटक मैदान में निःशुल्क मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला बतौर मुख्यमंत्री शामिल होगे। जबकि ऊर्जा मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर व पूर्व मंत्री केपी सिंह शिविर के विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल तैनात किया गया है जिनमें डॉ सोनू सिंह पाटिल, डॉ दुष्यंत देव, डॉ अमित श्रीवास्तव, डॉ गौरव गोयल,डॉ स्वप्रिल जोशी, डॉ शुभम गुप्ता, डॉ अनुराग सिंह सिकरवार आदि शामिल है। जो किडनी,हदय रोग हड्डी रोग,शल्य क्रिया, जैसे कई असाध्य रोगों की जांच करेंगें। शिविर को कई समाजसेवी, समाजसेविकायें भी सहयोग के लिये मौजूद रहेंगी। जिनमें रूक्मणी सोनी, शशि सिंह प्रमुख है। आयोजित विशाल शिविर को जानकारी देते हुये जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय सतिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत ने रोगियों के परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजित होने वाले शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming