कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को 201 कांग्रेसजनों का होगा सम्मानः विधायक डॉ सिंकरवार

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे चेतकपुरी रोड स्थित तोरण वाटिका में विधायक डॉ सतीश सिकरवार के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया जाएगा। कांग्रेस के 201 वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा। बृहद स्तर पर मनाए जाने वाले कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार के मुख्य अतिथ्यि एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की अध्यक्षता में शहर के 201 वरिष्ठ कांग्रेस जनों का शॉल- श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *