Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कांग्रेस की असली ताकत मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ताः सांसद श्रीमती जाटव - Nand Kesari || Top News || Latest News

कांग्रेस की असली ताकत मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ताः सांसद श्रीमती जाटव

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और जमीनी कार्यकर्ता है। पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करना होगा। यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती संजना जाटव ने शनिवार को कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कही।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती संजना जाटव ने कहा कि राजनीति में संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है। जब हमारा कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी हम जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ पाएंगे। महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूर और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। बैठक में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, लाखन सिंह यादव, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे, पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रवीण पाठक, दशरथ सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, हरिओम शर्मा, संजय सिंह राठौर, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, आर.पी. सिंह, राम पांडे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, वीर सिंह तोमर, इब्राहिम पठान, चतुर्भुज धनोलिया, जेएच जाफरी, अशोक प्रेमी, उदल सिंह यादव, अवधेश कौरव, इन्द्रजीत सिंह, मेहबूब खां चेनवाले, श्रीमती सीमा समाधिया आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह पटेल एवं आभार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंषाना ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *