गहोई दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा, समाज की विभुतियों का हूआ सम्मान

ग्वालियर। गहोई सेवा संस्थान एवम् श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में में आयोजित गहोई दिवस समारोह एवम् शोभा यात्रा एवम् चल समारोह एवम् सामाजिक उत्थान पर चर्चा का भव्य आयोजन आज बड़े ही उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुआ आज के इस आयोजन में ग्वालियर के एवम् चम्बल संभाग के गहोई समाज के समाजिक बंधूओ का समागम हूआ इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक कस्तबार एवम् गहोई समाज के अध्यक्ष दिलीप तपा एवम् मीडिया प्रभारी ने बताया की 18 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से शोभा यात्रा एवम् चल समारोह प्रारंभ किया गया इस चल समारोह को हरी झंडी दिखाकर डॉ सतीश सिंह सिकरवार विधायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराम कुबेर ने रवाना किया इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह सिकरवार विधायक लश्कर पूर्व ने सर्व प्रथम सभी गहोई बंधूओ को गहोई दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की मैं गहोई समाज का मुझे आशीर्वाद मिलता है मैं गहोई समाज का हमेशा ऋणी रहूंगा ।
शोभा यात्रा में डाक्टर सतीश सिकरवार समाजिक बंधूओ के साथ कदम से कदम मिलाकर पैदल चल रहे थे सम्पूर्ण लोहिया बाजार में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से मिष्ठान वितरण एवम् मेवा वितरण की पूरे लोहिया बाजार यह चल समारोह सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर इन्द्र गंज चौराहा ओल्ड हाईकोर्ट से लोहिया बाजार नया बाजार से होते हुए हूजरात पुल दौलतगंज महाराज बाड़ा सराफा बाजार डीडवाना ओली से गस्त का ताजिया राम मंदिर से ऊंट पुल होते हुए इन्द्र गंज चौराहा से सनातन धर्म मंदिर से अचलेश्वर मंदिर पहूचकर सम्पन्न हुआ इस आयोजन दो हजार महिलाएं पीली साड़ी में एवम् पुरूष पारम्परिक परिधान पहने हुए थे और विभिन्न समाजों के भी समाजिक बंधू उपस्थित थे सभी लोगों ने अपने अपने वाहन पर सूर्य भगवान का झंडा भी लगाये हूये थे और इस आयोजन में विशेष आकर्षण का केन्द्र सूर्य भगवान की 20 किलो पीतल से निर्मित सूर्य भगवान का स्वरूप,झांकियां बैंड बग्गी विंटेज कार और पैदल और दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों पर सामाजिक बंधु सवार थे बड़ी संख्या पुरूष और महिला इस शोभा यात्रा में शामिल हूये इस चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर समाजिक बंधूओ द्वारा प्रत्येक बाजारों में पुष्प वर्षा एवम् स्वागत किया जा रहा था इस आयोजन में रैली के प्रभारी डॉ विवेक कस्तबार सुधीर रावत अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभाल रहे थे इस आयोजन में महेश नीखरा डॉ श्री प्रकाश लोहिया सुरेश कस्तबार दादा ओमप्रकाश सेठ विपुल डेंगरे राकेश खर्द एसके कंथारिया धनश्याम कंथारिया ग्रेटर महिला की अध्यक्ष संगीता रानी बेडर सहित अन्य सामाजिक बधू भी इसमें शामिल थे और व्यवस्था संभाल रहे थे इस चल समारोह में ग्वालियर शहर की सभी 15 पंचायत वरिष्ठ संघ एवम् ग्रेटर महिला मंडल के प्रतिनिधि भी शामिल थे इसके पश्चात सभी सामाजिक बंधु महिला मुख्य आयोजन स्थानीय रंग महल आयोजित किया गया उसमें शामिल हूये इस आयोजन में मुख्य अतिथि माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी विधानसभा अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मध्यप्रदेश शासन माननीय नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय मंत्री मध्यप्रदेश शासन आशीष अग्रवाल जी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार मुन्ना लाल गोयल पूर्व विधायक उपस्थित थे सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रण एवम् कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवम् सूर्य भगवान के पूजन से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया एवम् मंच पर स्वागत भाषण राजेन्द्र सेठ द्वारा किया गया सामाजिक उद्बोधन दिलीप तपा गहोई समाज की ऐतिहासिक दृष्टि राजीव बेहरे गहोई समाज का राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य दिनेश गेंडा गहोई सेवा संस्थान स्थापना जगदीश दमेले एवम् उपलब्धि अशोक कस्तबार द्वारा मंच से बताई गई इस्कान मंदिर की टीम द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति भी मंच के माध्यम से दी गई कार्यक्रम का संचालन संजीव निगोतिया एवम् रितिका डेंगरे द्वारा किया गया आभार व्यक्त डॉ रजनीश नीखरा द्वारा किया गया
गहोई दिवस पर सम्मानित होने वाले वरिष्ठजन एवम् डॉ समाजसेवी प्रशासनिक जजेज चित्रकार एडवोकेट सूची इस प्रकार है सर्व श्री गनपत राम नीखरा, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुंशी लाल डेंगरे, वरिष्ठ समाजसेवी लाला लक्ष्मी नारायण तपा, वरिष्ठ समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता खर्द एडवोकेड ,संजय कट्ठल समाजसेवी, ,संजय गुप्ता जूडिशियल दिलीप गुप्ता सीजेएम , चित्रकार नीता पहाड़िया राजेंद्र सेठ अध्यक्ष जीवाजी क्लब, डॉ प्रवेश सिजरिया, डॉ रंजत श्री प्रकाश लोहिया, डॉ आदित्य हेमंत मोदी ,श्री राम गोपाल नीखरा ,राखी गेंडा, डॉ विकास सांवला जी राम रूवरूप मोर जी का सम्मान किया गया इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा गहोई शिरोमणि साहित्य के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को नमन करता हूं गहोई समाज बहूत ही जाग्रत समाज है समाज समाजिक दृष्टि से एकत्र हैं एक बात बोलना चाहूंगा की एकता की जो ताकत मुझे गहोई समाज में दिखाई देती है वो और समाजों में भी होना चाहिए मैथिलीशरण गुप्त ने अपने लेखन से क्षेत्र का ही नहीं सम्पूर्ण देश में अपना वर्चस्व बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *