Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर पहुंचे गुना कलेक्टर किशोर कान्याल ने लिया ग्वालियर मेले का आनंद - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर पहुंचे गुना कलेक्टर किशोर कान्याल ने लिया ग्वालियर मेले का आनंद

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहुँचकर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में न केवल ग्वालियर बल्कि आसपास के अंचल के लोगों ने भी परिवार सहित पहुँचकर मेले के विभिन्न सेक्टरों में घूमकर आनंद उठाया। रविवार की छुट्टी के दिन छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवारजनों ने भी अपनी आमद दर्ज की। गुना कलेक्टर किशोर कान्याल ने भी ग्वालियर व्यापार मेले में भ्रमण कर गुना जिले के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा शिल्प बाजार में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और उनका हौसला अफजाई की।
कलेक्टर गुना किशोर कान्याल ने शिल्प बाजार में भ्रमण के दौरान गुना जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने ही समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से व्यापार मेले में मिल रहे रिस्पाँस के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे और सक्रियता और मेहनत से बेहतर से बेहतर उत्पाद बनाएं ताकि बाजार में उनको अच्छी कीमत मिल सके। कलेक्टर गुना कान्याल ने मेला भ्रमण के दौरान जनसंपर्क विभाग, गौशाला, नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई गईं प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा दो वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम की प्रदर्शनी द्वारा भी शहरी विकास के विभिन्न आयामों को दर्शाया गया है। ग्वालियर की आदर्श गौशाला में किए जा रहे कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
कलेक्टर कान्याल ने मेले में लिया बायस्कोप का आनंद
कलेक्टर गुना किशोर कान्याल ने शिल्प बाजार में भ्रमण के दौरान बायस्कोप संचालक से चर्चा की। संचालक के आग्रह पर उन्होंने बायस्कोप के माध्यम से प्रदर्शित किए जा रहे चित्रों का भी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बायस्कोप बहुत ही पुराना यंत्र है। इसका लोग वर्षों से आनंद ले रहे हैं। सामान्य दिनों में नहीं लेकिन मेलों में इसका आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने शिल्प बाजार में छोटी-छोटी वस्तुओं को विक्रय करने के लिये लगाई गईं दुकानों का भी अवलोकन किया और उनके संचालकों से चर्चा की। मेले में भ्रमण के दौरान झूला सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों का भी उन्होंने अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet