एमपी: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस आर-पार के मूड में , 24 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही सियासी तापमान बढ़ गया है. प्रदेश कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार लड़ाई सिर्फ सदन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सड़क पर भी शक्ति प्रदर्शन होगा. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति का ऐलान किया है.
24 फरवरी को लाखों किसानों के साथ घेराव की चेतावनी
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी है, लेकिन यदि अमेरिका से सोयाबीन और उसके कंपोनेंट जीरो प्रतिशत टैरिफ पर भारत आते हैं, तो इसका सीधा नुकसान प्रदेश के किसानों को होगा. उन्होंने कहा कि यही स्थिति कपास, धान और मक्का के साथ भी बन सकती है. देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश के हैं. इसके बाद भी प्रदेश के किसानों की गर्दन पर तलवार लटकाई जा रही है. कांग्रेस पार्टी ऐसी नीतियों का विरोध सदन के अंदर भी करेंगी और सड़क पर भी.
तीन मंत्रियों पर हमला, सदन में नहीं बोलने देंगे
पटवारी ने बिना नाम लिए भाजपा के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा, जिन पर मौतों के गंभीर आरोप हैं या जिन्हें सुप्रीम कोर्ट अपराधी कह चुका है, वे मंत्री पद पर कैसे बने रह सकते हैं? कांग्रेस ऐसे मंत्रियों की बात सदन में नहीं सुनेगी. उन्होंने कहा कि यदि ये मंत्री सदन में जवाब देने खड़े होंगे तो कांग्रेस विधायक विरोध में खड़े रहेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मजबूत फैसले नहीं ले पा रहे हैं तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता।
कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट अभियान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी श्नेशनल टैलेंट हंटश् अभियान शुरू कर रही है. सिंघार ने कहा, श्श् यह मंच उन युवाओं और प्रतिभाओं के लिए है जो कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को आगे आने का अवसर दिया है जिससे नई पीढ़ी राजनीतिक रूप से प्रशिक्षित और मुखर बन सके।
28 फरवरी तक फार्म भरने का मौका
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच को मध्यप्रदेश में जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा. टैलेंट हंट के तहत 28 फरवरी तक आवेदन फार्म लिए जाएंगे. उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि जो भी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है, वह इस अवसर का लाभ उठाए और आवेदन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *