Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
इंडक्शन कोर्स में मध्यप्रदेश से इकलौते ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बाजी मारी - Nand Kesari || Top News || Latest News

इंडक्शन कोर्स में मध्यप्रदेश से इकलौते ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बाजी मारी

x
ग्वालियर। अचूक निशानेबाज के रूप में पहचान रखने वाले ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह ने हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में आईपीएस अफसरों के लिए आयोजित इंडक्शन कोर्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस इंडक्शन कोर्स में देश भर के 18 राज्यों के 62 आईपीएस शामिल हुए थे। इसमें कुछ एसएसपी थे। कुछ डीआईजी थे। इसमें मध्यप्रदेश से शामिल होने वाले ग्वालियर के एसपी के रूप में धर्मवीर सिंह इकलौते अफसर थे।
चालीस दिन के इंडक्शन कोर्स का समापन परीक्षा के साथ होता है। इसमें 100 नंबर तीन भागों में बंटे रहते हैं। पहला अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ पुलिस केस, दूसरा, पूरे कोर्स के दौरान कितने एक्टिव रहे और तीसरा यह कि इंडक्शन के दौरान जो भी पढ़ाया गया उसे समझा कितना।
धर्मवीर सिंह ने केस में भोपाल तैनाती के दौरान सांप्रदायिक घटना को हैंडल करने का मामला पेपर के रूप में रखा। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने जो दिशा अभियान शुरु किया है की जानकारी सभी को दी तो इसकी काफी सराहना हुई। इंडक्शन कोर्स में अफसरों का मूल्यांकन इस बात का भी किया जाता है कि उन्होंने अकादमी में व्यवहार कैसा किया।
धर्मवीर सिंह एसपी खरगौन रहते हुए भी इस इंडक्शन कोर्स में शामिल होने के लिए गए थे पर तभी खरगौन अशांत हो उठा और छह दिन में ही उन्हें वापस लौटना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *