Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मध्यप्रदेश बजट: पहले तीसरा अनुपूरक बजट मंगलवार को विधानसभा में रखी जाएगी सीएजी रिपोर्ट - Nand Kesari || Top News || Latest News

मध्यप्रदेश बजट: पहले तीसरा अनुपूरक बजट मंगलवार को विधानसभा में रखी जाएगी सीएजी रिपोर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश के बजट के पहले प्रदेश सरकार अपना तीसरा अनुपूरक बजट लाने जा रही है. मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2025-26 के तीसरे अनुपूरक अनुमान को पटल पर रखेंगे. बताया जा रहा है कि तीसरा अनुपूरक बजट करीब 10 हजार करोड़ का होगा. उधर विधानसभा सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहने के आसार हैं. कांग्रेस विधायक विधानसभा में प्रदेश सरकार को दूषित पेयजल, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरेगी. वहीं, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी।
शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी. पिछले दिनों एक विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया था. सदन में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री सुरेश कलमाड़ी, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कन्हू चरण लेंका और 31 दिसंबर 2025 को असम में हुए हादसे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के शहीद जवानों सहित जनवरी 2026 को जम्मू संभाग में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पटल पर रखी जाएगी सीएजी की रिपोर्ट
इसके बाद उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 31 मार्च 2024 में समाप्त हुए वर्ष के लेखों पर भार के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट (सीएजी) को पटल पर रखेंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार मंडल का साल 2024-25, मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा. मंत्री दिलीप अहिरवार मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 को भी पटल पर रखेंगे।
विधानसभा में कुत्तों की बढ़ती संख्या के मुद्दे पर होगी चर्चा
विधानसभा में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील राजधानी भोपाल में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या का मुद्दा ध्यानाकर्षण में उठाएंगे. कांग्रेस विधायक अकील और राज मंडलोई ने इसे लेकर ध्यानाकर्षण लगाया है. कांग्रेस विधायक के मुताबिक ष्राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. नगर निगम के तमाम दावे जमीन पर फेल साबित हो रहे हैं. आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. उधर पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी विधायक जयंत मलैया, दमोह जिले के अंतर्गत सीतानगर मध्य सिंचाई परियोजना की मूल डीपीआर में परिवर्तन की जांच किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming