Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: बहुचर्चित सौरभ शर्मा मामले में बड़ा खुलासा, सौरभ शर्मा निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: बहुचर्चित सौरभ शर्मा मामले में बड़ा खुलासा, सौरभ शर्मा निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक

भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में आयकर विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. आयकर विभाग की एग्जुिकेटिंग अथॉरिटी ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सौरभ शर्मा को बरामद सोने का असली मालिक माना है. इसके साथ ही सौरभ शर्मा और उसके करीबी सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
बरामद 51 किलो सोने का मालिक सौरभ शर्मा को माना
भोपाल में परिवहन विभाग में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर की मुश्किलें बढ़ने वाली है. आयकर विभाग के डायरेक्टर विजवाय कुमार पंडा ने बताया कि आयकर विभाग की एग्जुिकेटिंग अथॉरिटी ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सौरभ शर्मा से बरामद सोने का असली मालिक मान लिया है. वहीं जो 11.6 करोड़ कैश बरामद हुआ था, उसके मालिक में सौरभ शर्मा और चेतन गौर का नाम सामने आ रहा है.ष् बताते चलें यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब एक कार से करीब 51 किलो सोना और 11.6 करोड़ रुपए नगद बरामद किए गए थे. जांच में सामने आया कि यह सोना सौरभ शर्मा से जुड़ा हुआ है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक सौरभ शर्मा ने करीब 52 किलो सोना प्रीतम नाम के व्यक्ति से खरीदा था. बताया जा रहा है कि जब लोकायुक्त की टीम ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था, उस समय वह दुबई में मौजूद था. छापे की सूचना मिलते ही उसने दुबई से अपने ड्राइवर को फोन कर कार को वहां से हटाने के लिए कहा था, ताकी बरामदगी से बचा जा सके. हालांकि, जांच एजेंसियों की सतर्कता के चलते कार को पकड़ लिया गया और उसमें से भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की गई.
कुर्क संपत्तियों की कीमत 100 करोड़, हो सकते हैं बड़े खुलासे
इस पूरे मामले में आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई यानी बीपीयू ने भी कार्रवाई की थी. अब एग्जुिकेटिंग अथॉरिटी ने बीपीयू की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा है कि जब्त की गई संपत्तियां बेनामी संपत्ति के दायरे में आती हैं. आयकर विभाग ने अगस्त 2025 में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियों की अस्थायी कुर्की की थी.
11.6 करोड़ कैश हुआ था जब्त
उस समय इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 52 करोड़ रुपए आंकी गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने और संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद अब इनकी कुल कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. आयकर विभाग के अनुसार, सौरभ शर्मा से जुड़ी करीब 32 संपत्तियों की पहचान की गई है. अब विभाग इन सभी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इस मामले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और पैसों के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *