Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मध्यप्रदेश लीग से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा हैः महाआर्यमन - Nand Kesari || Top News || Latest News

मध्यप्रदेश लीग से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा हैः महाआर्यमन

एमपीसीए अध्यक्ष सिंधिया का ग्वालियर आगमन पर हुआ स्वागत
ग्वालियर। मध्यप्रदेश लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल रहा है। हमारी टीम मिलकर लगातार काम कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह बात सोमवार को ग्वालियर आये मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही।
इससे पहले अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया सोमवार को अंचल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर श्री सिंधिया का उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्टेशन पत्र पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में श्री सिंधिया ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में मध्य प्रदेश के 10 से अधिक खिलाड़ियों का खेलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सिंधिया ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यहां उल्लेखनीय है कि महाआर्यमन सिंधिया एसपीसीए के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *