Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: छात्रों कों रिजल्ट सुधारने काएक और मौका, आवेदन की अंतिम तिथि अब 26 अप्रैल तक - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: छात्रों कों रिजल्ट सुधारने काएक और मौका, आवेदन की अंतिम तिथि अब 26 अप्रैल तक

भोपाल। एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं कक्षा में फेल होने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, जो छात्र मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए या आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए अब एक और मौका खुल गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल 2026 कर दी है, जिससे छात्रों को उत्तीर्ण होने का एक और मौका मिल गया है.
रिजल्ट सुधारने के लिए भी बेहतर मौका
बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण रहे या अपेक्षित अंक हासिल नहीं कर सके. द्वितीय अवसर परीक्षा के जरिए अब वे अपनी मार्कशीट सुधार सकते हैं और साल बचाने का मौका पा सकते हैं.
पूरक परीक्षा की जगह नई व्यवस्था
इस बार बोर्ड ने पारंपरिक पूरक परीक्षा की जगह द्वितीय अवसर परीक्षा लागू की है. यह बदलाव छात्रों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें न सिर्फ फेल छात्र बल्कि पास छात्र भी अपने अंक सुधारने के लिए शामिल हो सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र के दोनों प्रयासों में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक होंगे, उसी को अंतिम परिणाम माना जाएगा. यानी छात्रों के पास जोखिम कम और फायदा ज्यादा है.
7 से 19 मई के बीच होंगी परीक्षाएं
जारी आदेश के अनुसार यह परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं, छात्र 26 अप्रैल तक एमपी आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन में अनुत्तीर्ण छात्र केवल उसी भाग की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. हालांकि इस परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet