Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राजकोट: TRP गेमिंग जोन की आग ,24 मौत, मरने वालों में 12 बच्चे - Nand Kesari || Top News || Latest News

राजकोट: TRP गेमिंग जोन की आग ,24 मौत, मरने वालों में 12 बच्चे

चश्मदीद बोला- कचरे से आग भड़की, 30 सेकेंड में फैल गई
राजकोट।एजेंसी
गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी  गेम जोन में शनिवार शाम 4.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। अभी प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। आग पर 3 घंटे में काबू पाया गया।
———————————————————–
चश्मदीद ने कहा- आग 30 सेकेंड में ही फैल गई
मौके पर मौजूद यश पटोलिया ने कहा, ‘हम लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे। तभी वहां आग लग गई। आग 30 सेकेंड में ही पूरे एरिया में फैल गई थी।’ एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। काफी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।’ हालांकि यह पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी।
———————————————————————
मोदी बोले- घटना से बेहद व्यथित हूं
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ राजकोट में आग लगने की घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।’
—————————————————————————-
मृतकों के परिवारों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार का मुआवजा
राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देगी. यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो. इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *