ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर आराध्या, अनुभूति एवं आध्या क्लब ने सुयुक्त रूप से शुक्रवार,17 जुलाई शाम 5ः00 बजे साईं बाबा मंदिर फूल बाग पर प्रसादम (थ्ववक वित ीनदहमत) के माध्यम नियमित सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के सेवा कार्य में क्लब के 10 सदस्यों द्वारा लगभग 190 लोगों को प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
इस पुनीत कार्य को कार्य आराध्या क्लब की अध्यक्ष लॉयन कल्पना ने अपने हमसफर के जन्मदिवस की उपलक्ष्य में किया। इस अवसर पी जोन चेयरपर्सन लॉयन अशोक शर्मा’ द्वारा अनुभूति क्लब के सक्रिय सदस्य लॉयन प्रदीप अधौलिया का माल्यार्पण व मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन मनाया तथा अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर आराध्या क्लब से अध्यक्ष लॉयन कल्पना प्रदीप, सचिव लॉयन मंजू पाल , कोषाध्यक्ष लॉयन गीता सूर्यवंशी,अनुभूति क्लब से अध्यक्ष लॉयन अंजू गर्ग,सचिव लॉयन मनु शर्मा और कोषाध्यक्ष लॉयन नीलम शर्मा के अलावा आध्या क्लब से अध्यक्ष लॉयन अलका अग्रवाल ,सचिव लॉयन सरिता अग्रवाल , लॉयन नीलम गुप्ता और लॉयन गीता भटनागर उपस्थित थीं।
लॉयंस क्लब ग्वालियर आराध्या,अनुभूति एवं आध्या क्लबों ने फूड फॉर हंगर के तहत भोजन वितरण किया
